'एन पी एन लाइव'

Rohini Acharya : इंडिया ब्लॉक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर रोहिणी आचार्या ‎ने दे डाला यह बयान

SHARE:

Rohini Acharya : Rohini Acharya gave this statement regarding the Chief Ministerial candidate in India Block

पटना, 30 अगस्त। Rohini Acharya : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को राजद अध्यक्ष लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्या भी शामिल हुई हैं। इस बीच, उन्होंने इंडिया ब्लॉक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि अभी शादी नहीं है, सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, इसकी चिंता है। उन्होंने कहा कि जो जरूरी है, वही पहले होगा।

जो ज्यादा जरूरी है, वो बात हो

Rohini Acharya : ‎दरअसल, उन्होंने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी मतदाताओं के अधिकार की लड़ाई चल रही है। अभी शादी की बात ही नहीं चल रही है और सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, उसकी चर्चा हो रही है। जो ज्यादा ज़रूरी है, उसकी बात नहीं होगी। ‎

तेजस्वी की घोषणाओं की नकल करने का आरोप

‎इस दौरान, उन्होंने आगे नीतीश कुमार की सरकार पर तेजस्वी यादव की घोषणाओं को नकल करके लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिहार की जनता एनडीए को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें नौकरी और रोजगार दिखाई पड़ने लगे हैं, पहले कहां थे? इन लोगों ने बिहार में एक सुई की फैक्ट्री भी नहीं लगाई है।

Rohini Acharya : उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सारण में जो कुछ भी है, वह लालू यादव और तेजस्वी यादव का किया हुआ है। प्रधानमंत्री हर बार चुनाव में बोलकर जाते हैं, लेकिन कुछ होता नहीं है। जब तेजस्वी यादव ने घोषणाएं की, तब ये लोग उसी का कॉपी-पेस्ट कर योजना लागू कर रहे हैं। ‎

चुनाव में भाजपा का सफाया तय

‎रोहिणी आचार्या पिछले लोकसभा चुनाव में सारण से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। हालांकि, उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। उन्हें भाजपा के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने पराजित किया था। रोहिणी आचार्या ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट को लेकर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा तो संस्कारी पार्टी है। वह लाठी डंडे भी संस्कार के साथ चलाती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई