'एन पी एन लाइव'

Major Dhyanchand : बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने पत्ते पर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर उकेर कर दी अनोखी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

SHARE:

Major Dhyanchand : Bihar's sand artist Madhurendra paid a unique tribute to Major Dhyanchand by carving his picture on a leaf

राजगीर, नालंदा। Major Dhyanchand : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशभर में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इसी खास दिन से मगध सम्राट राजा जरासंध की ऐतिहासिक भूमि राजगीर में पहली बार पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की शुरुआत हुई। इसको लेकर एक बार फिर से उत्साहित हुए देश चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले भारत एवं विश्व हॉकी जगत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके सम्मान में पत्ता पर आकृति बनाकर अनोखी श्रद्धांजलि दी है।

इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपने 5 घंटे के कठिन मेहनत के बाद दुनिया की सबसे छोटी 3 सेंटीमीटर वाले पीपल के हरे पत्ते पर अत्यधिक सूक्ष्म और बारीक रूप से मेजर ध्यानचंद की तस्वीर बनाकर लिखा “आई लव हॉकी, बिहार है तैयार”। यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मिडिया पर वायरल हो गई।

आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा

Major Dhyanchand : सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मिडिया को बताया कि 29 अगस्त को बिहार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके सम्मान में एशिया हॉकी कप आयोजित हुआ। इसके लिए बिहार सरकार के खेल विभाग को धन्यवाद देता हूँ। मुझे विश्वास है कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

बता दें कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की यह कलाकृति हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद को समर्पित है और इसका उद्देश्य पूरे देश में फिट इंडिया मिशन के माध्यम से शारीरिक गतिविधि, सामुदायिक सहभागिता और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।

7 सितंबर तक होगा आयोजन

Major Dhyanchand :  गौरतलब है कि राजकीय खेल अकादमी सह खेल परिसर राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन दिनांक 29 अगस्त से 7 सितम्बर 2025 तक किया गया है। इसमें पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भारत, चीन, जापान, चीन ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, कज़ाख़िस्तान एवं बांग्लादेश समेत कुल आठ देशों की टीमें भाग ले रही हैं। यह बिहार के लिए गर्व की बात है।

मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सैकड़ो राजनैतिक हस्तियों और खेल प्रेमियों ने भी ने बिहार में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और टीमों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई