नई दिल्ली, 23 जनवरी। Republic Day Rehearsal : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। सुबह से हो रही बरसात के बावजूद कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं के जवानों ने कदमताल करते हुए परेड में भाग लिया और देशभक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।
कर्तव्य पथ पर इतिहास रचती भैरव बटालियन
इस वर्ष कर्तव्य पथ पर पहली बार भारतीय सेना की भैरव बटालियन ने फुल ड्रेस रिहर्सल में भाग लेकर विशेष पहचान बनाई। बारिश के बीच सैनिकों की चुस्ती-फुर्ती और अनुशासन देखने लायक रहा।
Republic Day Rehearsal : नई सैन्य ताकत की झलक
Republic Day Rehearsal : गौरतलब है कि इस वर्ष 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार शक्ति बाण, दिव्यास्त्र बैटरी, भैरव बटालियन, यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम, रोबोटिक डॉग, ईगल, बैक्ट्रियन कैमल और जंस्कार पोनी जैसे आधुनिक एवं विशिष्ट सैन्य प्रदर्शन देखने को मिलेंगे।
हर वर्ष की तरह इस बार भी 23 जनवरी को आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में कलाकारों और सैन्यकर्मियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।
77वें गणतंत्र दिवस पर 30 झांकियों की भव्य प्रस्तुति
Republic Day Rehearsal : 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर कुल 30 झांकियां निकाली जाएंगी। इनमें से 17 झांकियां विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी, जबकि 13 झांकियां विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सेवाओं द्वारा प्रस्तुत की जाएंगी।
‘वंदे मातरम्’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनेगा केंद्र
Republic Day Rehearsal : इस वर्ष झांकियों की व्यापक थीम ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ रखी गई है।
सैन्य कार्य विभाग की त्रि-सेवा झांकी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘संयुक्तता से विजय’ की झलक देखने को मिलेगी।
शिक्षा नीति से विकसित भारत तक
Republic Day Rehearsal : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित झांकी प्रस्तुत करेगा, जो विकसित भारत की ओर अग्रसर भारतीय स्कूली शिक्षा को दर्शाएगी। ये झांकियां भारत की स्वतंत्रता, सांस्कृतिक गौरव, नवाचार, आत्मनिर्भरता और विकासशील दृष्टिकोण को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत करेंगी।
आसमान में ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन
Republic Day Rehearsal : गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार वायुसेना का फ्लाइ पास्ट भी बेहद खास रहेगा। फाइटर जेट आसमान में ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन बनाएंगे, जो ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाएगा।
इस फॉर्मेशन में
2 राफेल
2 मिग-29
2 सुखोई-30
1 जैगुआर
कर्तव्य पथ के ऊपर उड़ान भरते नजर आएंगे।
डीआरडीओ दिखाएगा स्वदेशी शक्ति
Republic Day Rehearsal : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) गणतंत्र दिवस परेड और भारत पर्व 2026 के दौरान कई स्वदेशी रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन करेगा। इनमें लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल प्रमुख आकर्षण होगी।
नौसैनिक तकनीक और घातक हथियारों का प्रदर्शन
Republic Day Rehearsal : डीआरडीओ की विशेष झांकी कॉम्बैट सबमरीन के लिए नौसैनिक तकनीकों पर आधारित होगी। इसके साथ ही स्वदेशी तकनीक से विकसित घातक हथियार प्रणालियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जो भारतीय नौसेना की तटीय सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत बनाएंगी।







