'एन पी एन लाइव'

Republic Day Celebration : गाजीपुर के राजेंद्र राय आइटीआइ कॉलेज में देशभक्ति के रंग, हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

SHARE:

Republic Day Celebration: Rajendra Rai ITI College Marks 77th Republic Day with Cultural Performances

Republic Day Celebration : मां सरस्वती के पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

अवनीश सिंह, गाजीपुर(उत्तर प्रदेश)। Republic Day Celebration : राजेंद्र राय आइटीआइ कॉलेज, करामदेपुर मौधिया (गाजीपुर) में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरे श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार राय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Republic Day Celebration : गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक और भावनात्मक नाट्य प्रस्तुतियां दीं।

इन प्रस्तुतियों में अंधेर नगरी चौपट राजा, ऑपरेशन सिंदूर, चार युग डांस, पहलगाम हमला, सौतेली मां सहित कई सामाजिक और देशभक्ति से ओतप्रोत नाटकों का मंचन किया गया। बच्चों के जीवंत अभिनय और शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

Republic Day Celebration: Rajendra Rai ITI College Marks 77th Republic Day with Cultural Performances

विद्यालय प्रांगण में उमड़ा जनसैलाब

Republic Day Celebration : इस भव्य आयोजन में विद्यालय परिसर में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर हर किसी की जुबान पर यही चर्चा थी कि बच्चों ने अत्यंत संजीव और प्रभावशाली कार्यक्रम प्रस्तुत किया है।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

Republic Day Celebration : कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने विचार व्यक्त किए। प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शारदानंद राय, अवनीश कुमार सिंह, दिनेश चंद्र राय (विधान परिषद प्रत्याशी–स्नातक), संतोष राय, सूर्य देव राय (राज्यपाल पुरस्कार विजेता), बलवंत कुमार राय, विजय राजभर, रामराज बनवासी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रेम शंकर चतुर्वेदी, प्रभात कुमार राय सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Republic Day Celebration: Rajendra Rai ITI College Marks 77th Republic Day with Cultural Performances

संयोजन और संचालन ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

Republic Day Celebration : कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप नाथ तिवारी द्वारा किया गया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी पुंडरीक कुमार राय और प्रियंका राय ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया था।

सम्मान और पुरस्कार वितरण के साथ समापन

Republic Day Celebration : कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार राय द्वारा आए हुए अतिथियों का सम्मान किया गया तथा अतिथियों के हाथों छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। अंततः समारोह के समापन की घोषणा के साथ सभी लोग भावविभोर मन से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई