मुंबई, 13 फरवरी। Rajpal Yadav Crisis : हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता पर करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज बताया जा रहा है। इस कठिन घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर प्रशासनिक सेवा तक कई लोग उनके समर्थन में आगे आए हैं।
Rajpal Yadav Crisis : सितारों ने बढ़ाया हाथ, साथ खड़ा दिखा बॉलीवुड
राजपाल यादव की मदद के लिए कई जानी-मानी हस्तियों ने पहल की है। सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद और तेज प्रताप यादव समेत कई नाम इस सूची में शामिल हैं।
जहां सोनू सूद ने उन्हें अपनी फिल्म में रोल और साइनिंग अमाउंट देने की पेशकश की, वहीं तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
फिरोजाबाद से आई संवेदनशील पहल
Rajpal Yadav Crisis : अब इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ा है—फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एएसपी अनुज चौधरी। अनुज चौधरी ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने वर्षों तक लोगों को हंसाया है और मुश्किल समय में मुस्कुराने की वजह दी है। उन्होंने कहा— “जो दूसरों को खुशी देते हैं, उन्हें संकट में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। मैं उनकी कॉमेडी और आध्यात्मिक विचारों से व्यक्तिगत रूप से प्रभावित हूं।”
उन्होंने जीवन की अनमोलता पर जोर देते हुए कहा कि एक भी सेकंड व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए, क्योंकि वह लौटकर नहीं आता।
51 हजार रुपये की सहायता का वादा
Rajpal Yadav Crisis : एएसपी अनुज चौधरी ने अपने वेतन खाते से 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। उन्होंने स्वीकार किया कि राशि बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करना उनका कर्तव्य है।
2010 से शुरू हुआ विवाद, बढ़ता गया कर्ज
Rajpal Yadav Crisis : यह मामला साल 2010 में शुरू हुआ था, जब राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म अता पता लापता के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह कर्ज नहीं चुका सके। ब्याज और पेनल्टी के चलते रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई।
अदालत ने कई अवसर देने के बाद अंततः छह महीने की सजा सुनाई। फरवरी 2026 में सरेंडर करने के बाद से वह जेल में हैं।
हंसी बांटने वाले के लिए उठे मदद के हाथ
राजपाल यादव ने अपने अभिनय से लाखों दिलों को हंसाया है। अब मुश्किल घड़ी में समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहा यह समर्थन उनके प्रति लोगों के स्नेह और सम्मान को दर्शाता है।







