नई दिल्ली/ढाका। Bangladesh Election Victory : बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है और भारत एक लोकतांत्रिक व प्रगतिशील बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश जारी करते हुए कहा कि बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में Bangladesh Nationalist Party (बीएनपी) को मिली बड़ी सफलता पर वे तारिक रहमान को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने तथा साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की इच्छा भी जताई।
Bangladesh Election Victory : ढाका-17 सीट से जीत
तारिक रहमान ने 2026 के संसदीय चुनाव में ढाका-17 सीट से जीत हासिल की है। 17 वर्षों से अधिक समय तक स्वैच्छिक निर्वासन में रहने के बाद वे पिछले दिसंबर में लंदन से बांग्लादेश लौटे थे। देश वापसी के बाद यह उनका पहला बड़ा चुनावी मुकाबला था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की।
जश्न की जगह दुआ की अपील
Bangladesh Election Victory : चुनाव परिणाम आने के बाद रहमान ने पार्टी नेताओं और समर्थकों से विजय जुलूस निकालने के बजाय देशभर में ‘जुमे’ की नमाज के बाद विशेष दुआ आयोजित करने की अपील की। इसे उनकी संयमित राजनीतिक शैली के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक पृष्ठभूमि
Bangladesh Election Victory : 60 वर्षीय तारिक रहमान एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनकी मां Khaleda Zia बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। वहीं अपदस्थ प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को उनकी प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माना जाता रहा है।
सीटों की स्थिति
Bangladesh Election Victory : रुझानों के मुताबिक बीएनपी 198 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। Bangladesh Jamaat-e-Islami 62 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि National Citizen Party (एनसीपी) 2 सीटों पर बढ़त में है।
Dhaka Tribune की रिपोर्ट के अनुसार मतगणना अभी जारी है। इस बार 300 में से 299 संसदीयी सीटों पर मतदान हुआ, क्योंकि एक सीट पर उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
इस जीत के साथ बांग्लादेश की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। भारत-बांग्लादेश संबंधों के संदर्भ में भी इसे अहम माना जा रहा है।







