'एन पी एन लाइव'

Rahul Gandhi : राहुल गांधी मूर्ख नहीं, देश विरोधी बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा : रिजिजू

SHARE:

Rahul Gandhi : is not a fool, he is part of a big anti-national conspiracy: Rijiju

नई दिल्ली, 2 सितंबर। Rahul Gandhi : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ज्यूडिशरी पर अटैक करने के लिए, चुनाव आयोग पर सवाल उठाना और चुनी हुई सरकार को चोर बताना, यह सब कुछ वे जानबूझकर कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी नासमझ हैं। राहुल गांधी छोटे बच्चे नहीं हैं। वे सोची-समझी साजिश का बहुत बड़ा हिस्सा हैं।

संसद के मानसून सत्र में गतिरोध और बिहार एसआइआर पर विपक्ष के हंगामे से जुड़े सवालों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “यह न सोचें कि राहुल गांधी बेवकूफ हैं और बेवकूफी का काम करते हैं, यह बिल्कुल नहीं है। बल्कि वे सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं। लोग राहुल गांधी को पप्पू कहते हैं, कांग्रेस के लोगों ने ही राहुल गांधी को पप्पू कहा, भाजपा के लोगों ने नहीं कहा है। मैं नहीं मानता हूं कि राहुल गांधी बेवकूफ हैं।”

राहुल गांधी को इंफ्लूएंस किया गया

Rahul Gandhi : किरेन रिजिजू ने कहा, “राहुल गांधी को भारत में ही रह रहे देशविरोधी ताकतों के ग्रुप ने इंफ्लूएंस किया है।” राहुल गांधी को वामपंथी लोगों ने इंफ्लूएंस किया है। ”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “चिंता न करें, पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई देश को हिला नहीं सकता।” प्रधानमंत्री के पीछे देश की जनता है। कुछ भी गलत नहीं हो सकता। सरकार सक्षम है। भारत ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने एक के बाद एक महत्वपूर्ण प्रगति की है। ”

कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी

Rahul Gandhi : विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी पर रिजिजू ने कहा, “विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। इन लोगों का कुछ नहीं हो सकता है। कांग्रेस को सत्ता में आने के लिए सोचना होगा, क्योंकि जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। जनता ने देख लिया है कि उल्टा-सीधा बोलने वाला व्यक्ति देश का नेतृत्व नहीं कर सकता है।”

‘डेड इकॉनमी’ वाले बयान पर राहुल गांधी को जवाब

Rahul Gandhi : भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकॉनमी’ कहने पर राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ही नहीं, कुछ और भी लोग हैं, जो यूट्यूब पर चैनल बनाकर भारत के ऊपर बोलते रहे हैं।”

रिजिजू ने आगे कहा कि सभी देश अपने-अपने हितों को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। अमेरिका ने कई देशों पर टैरिफ लगाए। लेकिन, ऐसे ग्लोबल स्लो डाउन की स्थिति में भारत ने 7.8 जीडीपी ग्रोथ सिक्योर की। यह दर्शाता है कि पीएम मोदी भारत को अच्छी तरह से संभाल रहे हैं और आगे ले जा रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई