'एन पी एन लाइव'

politics : ओवैसी और लालू यादव की राजनीति तुष्टीकरण पर आधारित है : श्रीराज नायर

SHARE:

मुंबई। politics : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी की अगुआई वाली एआइएमआइएम ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को एक चिट्ठी लिखकर महागठबंधन में शामिल करने का अनुरोध किया है। इस पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने ओवैसी और लालू यादव की राजनीति को तुष्टीकरण पर आधारित बताया है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा, “असदुद्दीन ओवैसी और लालू यादव जैसे नेता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जिनकी राजनीति तुष्टीकरण पर आधारित है। एआइएमआइएम पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुकी है और ये सभी मिलकर हिंदुओं और हिंदुत्व को निशाना बनाते हैं। बिहार चुनाव में इनकी मंशा नाकाम होगी। हिंदू समाज एकजुट है और बिहार में हिंदुत्व आधारित सरकार बनेगी। उनके सभी हथकंडे पूरी तरह से असफल साबित होंगे।

भाषा के आधार पर हिंदुओं को पीटना गलत

politics : महाराष्ट्र में हिंदी पर सियासी संग्राम पर श्रीराज नायर ने कहा, “मराठी हमारी सम्मानित भाषा है और हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं, खासकर मराठी का। हालांकि, यह निंदनीय है कि हाल के दिनों में महाराष्ट्र में गरीब हिंदुओं को केवल भाषा के आधार पर पीटा जा रहा है, जो निंदनीय है। मराठी न बोलने वालों को सीखने के लिए प्रेरित किया जा सकता है, परंतु मारपीट करना गलत है। विश्व हिंदू परिषद इसका कड़ा विरोध करती है। भाषा के नाम पर हिंसा करना और हिंदुओं को टारगेट करना पूरी तरह से अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है।”

कांवड़ यात्रा पर दिया यह बयान

politics :  समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान 60 डेसिबल से अधिक डीजे की आवाज न हो। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा कि कांवड़ यात्रा साल में एक बार होती है और यह धार्मिक आस्था से जुड़ी है। देश में पीएम नरेंद्र मोदी और विभिन्न राज्यों में भाजपा सरकारों के नेतृत्व में धार्मिक स्वतंत्रता है। पहले कांग्रेस के समय वाला दबाव अब नहीं है। कुछ लोगों को हिंदू उत्सवों से समस्या है, लेकिन विश्व हिंदू परिषद हर हिंदू पर्व और परंपरा के साथ खड़ी है। हम कंधे से कंधा मिलाकर हर हिंदू के साथ रहेंगे और उनके धार्मिक अधिकारों की रक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई