'एन पी एन लाइव'

PM Modi : घाना के राष्ट्रपति महामा ने पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर, देखें शानदार तस्वीरें

SHARE:

डिजिटल डेस्क, नयी दिल्ली। PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पांच देशों की बहुप्रतीक्षित विदेश यात्रा के पहले चरण में अफ्रीकी देश घाना पहुंचे। 30 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है। राजधानी अकरा के हवाई अड्डे पर घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा ग्लोबल साउथ और अटलांटिक के दोनों छोर के देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम है। इस विदेश दौरे के तहत पीएम मोदी घाना के अलावा त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा भी करेंगे।

PM Modi
अकरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 2 जुलाई, 2025 को घाना के अकरा में हवाई अड्डे पर आगमन पर घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के स्वागत के दौरान उनसे गर्मजोशी से गले मिलते हुए।
राष्ट्रपति ने दिया था निमंत्रण

PM Modi : पीएम मोदी ने दौरे से पहले जारी एक बयान में कहा कि वह 2-3 जुलाई को राष्ट्रपति महामा के निमंत्रण पर घाना की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने घाना को ग्लोबल साउथ का एक अहम साझेदार बताया जो अफ्रीकी संघ और पश्चिम अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

PM Modi
अकरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 2 जुलाई, 2025 को घाना के अकरा में हवाई अड्डे पर आगमन पर स्वागत के दौरान एक बच्ची के साथ कुछ पल बिताते हुए।

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस दौरे से निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास सहयोग के क्षेत्रों में भारत-घाना के रिश्ते और मजबूत होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि घाना की संसद को संबोधित करना उनके लिए एक सम्मान की बात होगी।

त्रिनिदाद और टोबैगो भी जाएंगे मोदी

PM Modi : इसके बाद 3-4 जुलाई को पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने इस द्वीपीय देश को भारत के साथ गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जनसंपर्क आधारित रिश्तों का वाहक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और प्रधानमंत्री कमला परसाद बिसेसर से मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा, “180 साल पहले भारतीय पहली बार त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे थे। यह दौरा हमारे सांस्कृतिक और पारिवारिक बंधनों को पुनर्जीवित करने का अवसर है।”

PM Modi
अकरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 2 जुलाई, 2025 को अकरा, घाना में हवाई अड्डे पर आगमन पर स्वागत के दौरान घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के साथ चलते हुए। (फोटो:पीएमओ)
अर्जेंटीना की यात्रा पर भी जाएंगे मोदी

PM Modi : त्रिनिदाद के बाद पीएम मोदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स जाएंगे, जो पिछले 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला आधिकारिक दौरा होगा। उन्होंने अर्जेंटीना को लैटिन अमेरिका में भारत का एक प्रमुख आर्थिक साझेदार और जी20 में एक करीबी सहयोगी बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि वे राष्ट्रपति जेवियर माइली से फिर से मिलने के इच्छुक हैं और कृषि, खनिज, ऊर्जा, पर्यटन, व्यापार, निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देंगे।

PM Modi
अकरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार, 2 जुलाई, 2025 को अकरा, घाना में हवाई अड्डे पर आगमन पर घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। (फोटो: आईएएनएस)
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे मोदी

PM Modi : 6-7 जुलाई को प्रधानमंत्री रियो डी जनेरियो, ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, “भारत एक संस्थापक सदस्य के रूप में ब्रिक्स को उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक प्रमुख मंच मानता है। हम साथ मिलकर बहुध्रुवीय, लोकतांत्रिक और न्यायसंगत वैश्विक व्यवस्था के लिए काम कर रहे हैं।”

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया का दौरा करेंगे, जो लगभग 60 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला राजकीय दौरा होगा। उन्होंने इसे ब्राजील के साथ संबंधों को गहराने और राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर विचार साझा करने का मौका बताया।

अंतिम पड़ाव होगा नामीबिया

यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा नामीबिया, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने “एक भरोसेमंद और रणनीतिक साझेदार” बताया है।

PM Modi

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई