पटना। Patna : बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान उनकी एक झलक देखने के लिए पूरा शहर गुरुवार को सड़कों पर उमड़ पड़ा। रोड शो पटना हवाई अड्डे से प्रारंभ हुआ। इससे बहुत पहले से ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे अपने नेता का इंतजार करते दिखे।
Patna : पटना की सड़कों पर सुरक्षा घेरे के दोनों तरफ अपार जनसमूह नजर आ रहा था। जब प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू हुआ तो पूरा पटना ‘मोदी जिंदाबाद’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े नारों से गुंजायमान हो गया। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। वह अपने वाहन पर बैठे आगे बढ़ते जा रहे हैं और हर कोई प्रधानमंत्री की एक तस्वीर अपने कैमरे में कैप्चर करने के लिए लालायित नजर आ रहा है।
बड़ी संख्या में बच्चे भी रहे मौजूद
इस रोड शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़कों के किनारे खड़े हैं और उनका अभिनंदन कर रहे हैं। लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे और पीएम मोदी के कटआउट हैं। कई लोग तिरंगा लहरा रहे हैं।
Patna : पटना हवाई अड्डे से लेकर भाजपा कार्यालय तक हो रहे इस रोड शो के दौरान कई स्थानों पर मंच तैयार किया गया है, जिस पर से लोग प्रधानमंत्री का अभिवादन कर रहे हैं। एक मंच पर शंख ध्वनि और फूल वर्षा के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।
सुरक्षा के कड़े प्रबंध
इस रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सड़क के किनारे बैरिकेडिंग की गई है, फिर भी लोग सड़कों पर उत्साहित हैं।
उल्लेखनीय है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री पहली बार पटना पहुंचे हैं। इससे पहले, पहलगाम हमले के बाद उन्होंने अपना पहला सार्वजनिक संबोधन बिहार के ही दरभंगा में किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी कहीं भी छिपे हों, उन्हें ऐसा सबक सिखाया जाएगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।-आइएएनएस
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







