'एन पी एन लाइव'

Pahalgam attack: मोतिहारी में विहिप का प्रदर्शन, पाकिस्तान का झंडा जलाया

SHARE:

Pahalgam attack

संवाददाता, मोतिहारी। Pahalgam attack : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतं​कवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत से देशभर में गुस्सा है। इसी क्रम में ​विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने मोतिहारी के गांधी चौक पर पहलगाम में इस्लामिक आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के उद्धेश्य गुप्ता, देवेन्द्र कुमार सिंह और हेमंत कुमार कर रहे थे।

Pahalgam attack

मौके पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि पहलगांव का हमला निर्मम हमला है। इसे किसी भी कीमत पर भारत सरकार को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और तुरंत पाकिस्तान पर प्रहार कर देना चाहिए। उन्होंने इस हमले को इस्लामिक आतंकवाद कहा। उन्होंने कहा कि एनआरसी, तीन तलाक, वक्फ बोर्ड की आड़ में इस प्रकार के हमले देश भर में हो रहे हैं। देश में 1947 की तरह का माहौल देश के कट्टरपंथी जेहादी पैदा कर रहे हैं कि प्रत्यक्ष युद्ध चल रहा है।

विहिप उपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह और उद्धेश्य गुप्ता, हेमन्त कुमार ने बताया कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या को अविलंब देश से बाहर निकालना चाहिए।

मौके पर अंकित कुमार, रवि अगरहरि, डाक्टर आर के तिवारी, उषा गुप्ता, अर्जुन मिश्रा, अवनीश कुमार सिंह, अमित पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, हरेन्द्र कुमार,जितेन्द्र कुशवाहा, राजेश कुमार, राजन श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र सर्राफ, आयुष कुमार, कुनदन शुक्ला, धर्मेन्द्र ठाकुर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई