भोपाल, 10 अगस्त। Operation Sindoor: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा। आतंकियों ने तब सोचा होगा कि भारत चुप बैठ जाएगा। लेकिन हमने भी ठान लिया था। ‘उन्होंने’ धर्म देखकर हमारे नागरिकों को मारा था, हमने कर्म देखकर उनका हिसाब कर दिया। हमने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया कि हम किसी को छोड़ते नहीं हैं।
रक्षा क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ रहे
Operation Sindoor: रविवार को वह नेक्स्टजेन रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री : बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग (ब्रह्मा) के ‘भूमि पूजन समारोह’ को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब हम वे हथियार बना रहे हैं, जो पहले हम विदेश से खरीदते थे। आज हम रक्षा क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।
भारत का रक्षा निर्यात इतना बढ़ा
Operation Sindoor: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “2014 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी, तब उनकी दूरदर्शिता के कारण हमने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य रखा। आज हम न केवल अपने पैरों पर खड़े हैं, बल्कि रक्षा क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। भारत का रक्षा निर्यात आज लगभग 24,000 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंच गया है, जो अपने आप में उपलब्धि है।”
आतंकियों को अंजाम तक पहुंचाया
उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा, “पहलगाम में कुछ आतंकवादियों ने पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। आतंकियों ने मान लिया था कि भारत शांत होकर बैठ जाएगा, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री का संकल्प था कि हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि धर्म पूछकर मारा जाएगा। हमने भी ठान लिया था कि हम उनका धर्म पूछकर नहीं मारेंगे बल्कि कर्म देखकर मारेंगे और इसलिए उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया गया। हमने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़े, तो हम उसे छोड़ते भी नहीं।”
नई परियोजना का बताया महत्व
Operation Sindoor: बीईएमएल की नई परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “आज जिस यूनिट का शिलान्यास हो रहा है, वह भविष्य में न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी, बल्कि छोटे और बड़े उद्योगों को भी प्रोत्साहन देगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और तकनीकी दक्षता का लाभ मिलेगा।”
रक्षा क्षेत्र के योगदान पर बल
Operation Sindoor: उन्होंने रक्षा क्षेत्र के योगदान पर बल देते हुए कहा, “भारत की आर्थिक प्रगति में रक्षा क्षेत्र आज एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह क्षेत्र न केवल देश की सुरक्षा को मजबूत कर रहा है, बल्कि आर्थिक विकास को गति देने में भी योगदान दे रहा है।”
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







