'एन पी एन लाइव'

Operation Sindoor : कर्तव्य पथ पर गरजेंगे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शौर्य पंख, आसमान से दिखेगी भारत की सैन्य ताकत

SHARE:

Operation Sindoor: Fighter Jets That Hit Terror Bases to Fly Over Kartavya Path

नई दिल्ली, 9 जनवरी। Operation Sindoor : इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में देश की सैन्य शक्ति और रणनीतिक क्षमता का अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिलेगा। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों और दुश्मन के एयरबेस को ध्वस्त करने वाले भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान 26 जनवरी को कर्तव्य पथ के ऊपर गर्जना करते नजर आएंगे।

ये वही फाइटर जेट हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत निर्णायक भूमिका निभाते हुए आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद किया था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ढांचे को सटीक हमलों से ध्वस्त किया गया। जब पाकिस्तान ने पलटवार की कोशिश की तो भारतीय सेनाओं ने उसे दोगुनी ताकत से करारा जवाब दिया।

Operation Sindoor : दुनिया ने देखी वायुसेना की ताकत

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की रणनीतिक सूझबूझ और तकनीकी क्षमता ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। अब वही फाइटर जेट गणतंत्र दिवस परेड में फ्लाइ-पास्ट के दौरान कर्तव्य पथ के आसमान में उड़ान भरकर देशवासियों को गौरव का अनुभव कराएंगे। यह आयोजन वायुसेना के फ्लाइ-पास्ट का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है।

‘सिंदूर फॉर्मेशन’ में ऐतिहासिक उड़ान

Operation Sindoor : भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान विशेष ‘सिंदूर फॉर्मेशन’ में उड़ान भरेंगे। इस फॉर्मेशन में राफेल, सुखोई, जैगुआर, मिग-29 समेत आधा दर्जन से अधिक अत्याधुनिक फाइटर जेट शामिल होंगे। इनके साथ अन्य फॉर्मेशन में वायुसेना के हेलिकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी आकाश में शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

भैरव बटालियन की पहली कदमताल

Operation Sindoor : इस वर्ष की परेड की एक और खास झलक होगी भारतीय सेना की भैरव बटालियन। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस नई लाइट कमांडो बटालियन के गठन की घोषणा की थी। रिकॉर्ड समय में इसके गठन के बाद अब पहली बार भैरव बटालियन के जवान कर्तव्य पथ पर कदमताल करते हुए सुप्रीम कमांडर को सलामी देंगे।

तेज, सटीक और घातक क्षमता

Operation Sindoor : अब तक भारतीय सेना की 5 भैरव बटालियन गठित हो चुकी हैं, जबकि अगले 6 महीनों में कुल 25 बटालियन स्थापित करने की योजना है। प्रत्येक भैरव बटालियन में 250 एलीट सैनिक शामिल हैं, जिन्हें त्वरित और चौंकाने वाली कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया है। ये जवान आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने में सक्षम माने जाते हैं।

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाला यह शक्ति प्रदर्शन न केवल भारत की सैन्य क्षमता का प्रतीक होगा, बल्कि यह संदेश भी देगा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment