'एन पी एन लाइव'

Operation Shivshakti: पुंछ में सेना के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, हथियार बरामद

SHARE:

Operation Shivshakti

पुंछ, 30 जुलाई। Operation Shivshakti: भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवाद-रोधी अभियान सफलतापूर्वक चलाया। इस कार्रवाई को “ऑपरेशन शिवशक्ति” का नाम दिया गया। दो आतंकवादी, जो सीमा पार से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, इस ऑपरेशन में मारे गए। इस ऑपरेशन में तीन हथियार भी मिले हैं। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सटीक और समन्वित खुफिया जानकारी ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी यह जानकारी

व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है। X Post में कहा, “हमारी सतर्क सेना ने सटीक टारगेट के साथ त्वरित कार्रवाई से आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।” यह अभियान बुधवार सुबह शुरू हुआ था और अभी भी चल रहा है। सेना ने कहा कि ऑपरेशन सफल रहा क्योंकि यह उनकी खुफिया इकाइयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के समन्वय से चलाया गया था।

सोमवार को भी तीन आतंकी मारे गए थे

सोमवार को जम्मू कश्मीर में एक बड़े ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए थे। इन आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सुलेमान भी था। इसके अलावा, दो अन्य आतंकी— जिब्रान और अफगान, लश्कर के “ए” ग्रेड के आतंकवादी थे। पहलगाम और गगनगीर में आतंकवादी सुलेमान शामिल था। इन तीन आतंकियों को भारतीय सेना ने “ऑपरेशन महादेव” के तहत मुठभेड़ में मार गिराया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि इन तीनों आतंकवादियों ने पहलगाम की घटना को अंजाम दिया था।

सदन में अमित शाह ने आतंकियों की पहचान की जानकारी दी। साथ ही, एफएसएल चंडीगढ़ ने घटनास्थल से बरामद हुए हथियारों के मिलान के बाद इन आतंकियों को पहलगाम हमले में शामिल होने की पुष्टि की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई