'एन पी एन लाइव'

Nitin Nabin Meeting : नितिन नबीन की वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से लिया आशीर्वाद

SHARE:

Nitin Nabin Meets Advani, Shah After Taking Charge as BJP Executive President

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। Nitin Nabin Meeting : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने आडवाणी का आशीर्वाद लिया।

एक्स पर साझा की तस्वीर

Nitin Nabin Meeting : नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लालकृष्ण आडवाणी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अपने अभिभावक तुल्य नेता से आत्मीय भेंट की। उन्होंने कहा कि आडवाणी का दृढ़ संकल्प और अथक तपस्या ही भाजपा को आज इस मुकाम तक ले आई है और उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है।

अमित शाह से भी की मुलाकात

Nitin Nabin Meeting : इससे पहले नितिन नबीन ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस भेंट को लेकर उन्होंने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणा देता है। नितिन नबीन ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने अमित शाह से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली ​में किया औपचारिक पदभार ग्रहण

Nitin Nabin Meeting : उल्लेखनीय है कि रविवार को बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सोमवार को वे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

मंगलवार को नितिन नबीन ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट के बाद उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, अनुभव और निरंतर मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा प्रदान करता है।

मुरली मनोहर जोशी से भी मुलाकात

Nitin Nabin Meeting : इसके अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात के बाद नितिन नबीन ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद उनसे मिलकर स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा को वैचारिक मजबूती और संगठनात्मक दिशा देने में मुरली मनोहर जोशी का योगदान सदैव मार्गदर्शक रहा है और उनका सान्निध्य संगठनात्मक कार्यों में निरंतर प्रेरणा देता है।

Leave a Comment