पटना, 20 जनवरी। Nitin Nabin BJP : भारतीय जनता पार्टी में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है। नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बिहार सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है। एनडीए के नेताओं ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Nitin Nabin BJP : जीतन राम मांझी बोले – हर बिहारी के लिए गर्व का क्षण
केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना हर बिहारी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने नबीन के सौम्य, अनुशासित और सर्वप्रिय स्वभाव की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
‘नबीन युग’ की ऐतिहासिक शुरुआत
Nitin Nabin BJP : मांझी ने कहा कि भाजपा जैसे दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कमान एक युवा बिहारी को मिलना ऐतिहासिक उपलब्धि है। एनडीए में इसे भाजपा के भीतर ‘नबीन युग’ की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जो संगठन को नई दिशा देगा।
युवाओं के लिए प्रेरणा बने नितिन नबीन
Nitin Nabin BJP : उन्होंने कहा कि नितिन नबीन पार्टी के प्रति निष्ठा, कार्य के प्रति संकल्प और अनुशासन के प्रतीक हैं। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद शालीन भाषा और व्यवहार बनाए रखना उनकी विशेषता है, जिससे युवा कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। वे नई पीढ़ी में राजनीतिक शुचिता के आदर्श के रूप में उभर रहे हैं।
ऊर्जा और नेतृत्व से मजबूत होगा एनडीए
मांझी ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन की नेतृत्व क्षमता और ऊर्जा का लाभ न सिर्फ भाजपा बल्कि पूरे एनडीए गठबंधन को मिलेगा। उनके नेतृत्व में एनडीए आगामी चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगा।
चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं
Nitin Nabin BJP : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की यात्रा में उनकी भूमिका प्रेरणादायी और ऐतिहासिक होगी।
संजय झा ने जताया भरोसा
Nitin Nabin BJP : जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि उनकी डायनामिक लीडरशिप भाजपा और एनडीए गठबंधन को और मजबूत करेगी। उन्होंने सफल और प्रभावशाली कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन
मंगलवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला। वे इस पद पर आसीन होने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं। भाजपा के संगठन पर्व के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण ने उन्हें औपचारिक रूप से अध्यक्ष घोषित कर चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा।







