'एन पी एन लाइव'

Nifty 26000 : भारतीय शेयर बाजार में चार दिन की गिरावट के बाद तेजी, निफ्टी 26,000 के पार

SHARE:

Nifty 26000 Surges After 4-Day Dip in Indian Stock Market

मुंबई, 4 दिसंबर। Nifty 26000 : भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 158.51 अंक या 0.19% की तेजी के साथ 85,265.32 पर और निफ्टी 47.75 अंक या 0.18% की मजबूती के साथ 26,033.75 पर बंद हुआ।

बाजार में तेजी का नेतृत्व आइटी शेयरों ने किया। निफ्टी आइटी इंडेक्स 1.41% की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी सेक्टर भी हरे निशान में बंद हुए।

दूसरी तरफ एनर्जी, मीडिया, इन्फ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर लाल निशान में रहे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में सपाट कारोबार

लार्जकैप शेयरों की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में सपाट कारोबार देखने को मिला। इसके कारण बाजार में बढ़ने वाले शेयरों की संख्या की तुलना में गिरने वालों की संख्या अधिक रही।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स : 15.85 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 60,299.80

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स: 41.60 अंक की गिरावट के साथ 17,607.85

प्रमुख शेयरों की स्थिति

सेंसेक्स में बढ़त: टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, बीईएल, ट्रेंट, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एचयूएल, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स

सेंसेक्स में गिरावट: मारुति सुजुकी, इटरनल (जोमैटो), कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एलएंडटी

विशेषज्ञों की राय

Nifty 26000 :  एसबीआइ सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने कहा कि सत्र के दौरान निफ्टी ने लगभग 160 अंकों के सीमित दायरे में कारोबार किया। हालांकि, इंडेक्स 26,000 के स्तर से ऊपर बंद होने में सफल रहा।

उन्होंने आगे बताया कि निफ्टी के लिए सपोर्ट जोन 25,900 से 25,870 है। वहीं, तेजी की स्थिति में रुकावट का स्तर 26,140 से 26,160 है। अगर इंडेक्स इस स्तर के पार निकलता है तो और मजबूती देखने को मिल सकती है।

बाजार की शुरुआत

दिन की शुरुआत में बाजार सपाट था। सेंसेक्स 5 अंक की मामूली गिरावट के साथ 85,101 और निफ्टी 2 अंक की कमजोरी के साथ 25,984 पर खुला था।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई