'एन पी एन लाइव'

Modi Putin : ये दोस्ती! पीएम मोदी और पुतिन की पुरानी तस्वीर फिर वायरल, मॉस्को की यादें और शिखर सम्मेलन

SHARE:

Modi Putin Friendship: Old Photo Goes Viral Ahead of India Visi

नई दिल्ली, 4 दिसंबर। Modi Putin : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की यह मुलाकात न केवल भारत और रूस के बीच संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी निगाहें हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की एक पुरानी तस्वीर चर्चा में है, जो उनकी लंबी दोस्ती और राजनीतिक सफर की याद दिलाती है।

यह तस्वीर साल 2001 की है, जब नरेंद्र मोदी पहली बार मॉस्को गए थे। उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और वे भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रूस की राजधानी पहुंचे थे।

पहली मुलाकात

Modi Putin : 6 नवंबर 2001 को हुई इस यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी को पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने का अवसर मिला। यही उनकी पुतिन के साथ पहली मुलाकात थी। करीब 25 साल बाद, जब पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं, यह तस्वीर फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को साझा करते हुए लिख रहे हैं कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच लगभग ढाई दशक पुराना रिश्ता है। तस्वीर में अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी साथ दिखाई दे रहे हैं। कई लोग इसे “इंडिया-रूस दोस्ती की पहली झलक” बता रहे हैं।

मोदी की यादें

Modi Putin : 4 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ तस्वीरें और उनसे जुड़ी यादें साझा की थीं। उन्होंने लिखा था:
“2001 और 2019 की यादें और पल! आज 20वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए, मेरा मन नवंबर 2001 के रूस-भारत शिखर सम्मेलन में भी चला गया, जब अटल जी पीएम थे। उस समय मुझे गुजरात सीएम के तौर पर उनके डेलीगेशन का हिस्सा बनकर गर्व हुआ था।”

वायरल फोटो का महत्व

Modi Putin : यह पोस्ट फिर से वायरल हो रहा है क्योंकि मौजूदा भारत-रूस शिखर सम्मेलन से पहले इस ऐतिहासिक क्षण को याद किया जा रहा है। जैसे ही पुतिन के भारत दौरे की खबर सामने आई, लोग 2001 की पुरानी तस्वीरें साझा करने लगे।

कई यूजर्स का कहना है कि भारत और रूस की साझेदारी सिर्फ रणनीतिक नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत संबंधों की मजबूती पर भी आधारित है। यही कारण है कि पीएम मोदी और पुतिन की दोस्ती अक्सर चर्चा में रहती है।

आज जब पुतिन फिर भारत आ रहे हैं तो 25 साल पहले की यह तस्वीर भारत-रूस रिश्तों के लंबे और भरोसेमंद इतिहास की एक दिलचस्प झलक पेश कर रही है। यह न केवल दो देशों के संबंधों का प्रतीक है, बल्कि व्यक्तिगत मित्रता की भी मिसाल है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई