'एन पी एन लाइव'

new podcast : सोहा अली खान का नया पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ जल्द होगा लॉन्च

SHARE:

new podcast

मुंबई, 20 अगस्त। new podcast : शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री सोहा अली खान जल्द ही नया पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ लॉन्च करने जा रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि इस पोडकास्ट में वह महिलाओं के रोजमर्रा के कई विषयों पर चर्चा होगी।

अभिनेत्री ने हाल ही में शो के प्रमोशन के दौरान बातचीत की और बताया कि उनके पॉडकास्ट में ग्राफिक्स और स्केच का इस्तेमाल किया गया है, जिससे दर्शकों को बेहतर तरीके से समझने में कोई दिक्कत न हो।

ग्राफिक्स होते हैं जरूरी

new podcast : अभिनेत्री ने बताया, “रिसर्च में मुझे पता चला कि ग्राफिक्स बहुत जरूरी होते हैं। मुझे ये भी पता चला कि बहुत से लोग पॉडकास्ट उस समय देखते हैं, जब वे मीटिंग में होते हैं और उनके बॉस को पता भी नहीं चलता कि वे कुछ देख रहे हैं। इसी वजह से कई लोग इसे कम आवाज में देखते हैं या जब वे ट्रेन में होते हैं या फिर किसी शोर वाली जगह पर।”

ऑडियो-विजुअल दोनों फॉर्मेट में होनी चाहिए जानकारी

new podcast : उन्होंने आगे कहा, “इसलिए बहुत जरूरी है कि जानकारी सिर्फ ऑडियो में नहीं बल्कि ऑडियो-विजुअल दोनों फॉर्मेट में देनी चाहिए क्योंकि कई बार लोग उसे ज्यादा अच्छे से समझ पाते हैं। मैं खुद भी ऐसा करती हूं। इसलिए मेरे पॉडकास्ट में ग्राफिक्स को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। हर एपिसोड में जब नया टॉपिक शुरू होता है तो ग्राफिक्स के जरिए समझाया जाता है। साथ ही कुछ जरूरी बातों को लिखकर भी दिखाया जाएगा। हमारी टीम इन सब चीजों को अच्छे से पैक करने पर काम कर रही है।”

महिलाओं से जुड़े विषयों पर होगी चर्चा

new podcast : ‘ऑल अबाउट हर’ पॉडकास्ट में महिलाओं के जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। जैसे पोषण, शारीरिक फिटनेस, हार्मोन संतुलन, वर्क-लाइफ बैलेंस, निवेश की बुनियादी जानकारी और मानसिक स्वास्थ्य। इस पॉडकास्ट में मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान, स्मृति ईरानी, राधिका गुप्ता, पत्रलेखा, सनी लियोन जैसी जानी-मानी हस्तियों के साथ-साथ डॉ. किरण कोएल्हो, डॉ. रंजना धनु और रुजुता दिवेकर जैसी विशेषज्ञों की भागीदारी होगी। यह पॉडकास्ट मनोरंजक और जानकारीपूर्ण बातचीत का एक अनूठा मंच होगा।

‘ऑल अबाउट हर’ पॉडकास्ट में महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई अहम बातों को शामिल किया जाएगा। इसमें कामकाजी महिलाओं की परेशानियां, दफ्तर और घर के बीच संतुलन बनाने की कोशिश, निवेश करने के बुनियादी तरीके और मेंटल हेल्थ को मैनेज करने के तरीकों जैसे विषयों पर बात की जाएगी।

जानी मानी महिलाएं होंगी शामिल

इस पॉडकास्ट में अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी महिलाएं शामिल होंगी। इसमें मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान, स्मृति ईरानी, राधिका गुप्ता, पत्रलेखा, सनी लियोन जैसे कई पॉपुलर चेहरे नजर आएंगे। साथ ही, किरण कोएल्हो, डॉ. रंजना धनु और रुजुता दिवेकर जैसी विशेषज्ञों को भी इसमें देखा जा सकेगा, जो अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय देती दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई