'एन पी एन लाइव'

NEET UG Exam : किसी छात्र का पेपर एवरेज गया तो कोई है बहुत खुश

SHARE:

NEET UG Exam

संवाददाता, नई दिल्ली, 4 मई। NEET UG Exam : राष्ट्रीय स्नातक पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2025 रविवार को देश भर में हुई। इसमें 22.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों में से किसी के चेहरे खिले हुए थे तो कोई शांत दिखा। कई छात्रों ने परीक्षा क्लीयर करने की उम्मीद जताई तो किसी का एवरेज एक्जाम गया।

ज्ञात हो कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा देशभर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की गई। नीट यूजी परीक्षा चूरू शहर के 10 केंद्रों पर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हुई।

NEET UG Exam
गाजियाबाद के केंद्र पर परीक्षा देने जाते छात्र। फोटो— नेशनल प्राइम न्यूज
एक्जाम अच्छा गया तो मम्मी खिलाएंगी पिज्जा

गाजियाबाद के एक केंद्र से परीक्षा देकर निकले छात्र अक्षत ने बताया कि वह पहली बार कोई प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं। यह उनका पहला प्रयास है। एक्जाम हॉल में बैठने से पहले वह थोड़ा नर्वस थे। लेकिन मां आरती वर्मा ने उन्हें ढांढस बंधाया। इससे उनका कॉन्फीडेंस बढ़ गया। वह पूरे कान्फीडेंस के साथ परीक्षा देने गए। उन्होंने बताया कि उनका एक्जाम अच्छा गया। एक्जाम देने के बाद वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि एक्जाम की खुशी में मां आरती वर्मा मुझे पिज्जा खिलाने ले जाएंगी।

इसी केंद्र से परीक्षा देकर निकले अन्य छात्रों ने बताया कि उनका पेपर एवरेज गया। कुछ छात्रों ने बताया कि वह यह एक्जाम क्लीयर कर लेंगे।

NEET UG Exam

बडोदरा में बनाए गए 17 केंद्र

गुजरात के वडोदरा शहर में 17 केंद्रों पर 6233 छात्रों ने नीट की परीक्षा दी। सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर अपने माता-पिता के साथ परीक्षार्थी पहुंचे। श्री श्रेयस एजुकेशन ट्रस्ट की एकेडमिक हेड नीता जानी ने बताया कि वडोदरा में आठ सेंटर हैं, जिसमें से एक हमारी ग्रांटेड शाला है। इसमें दस ब्लॉक दिए गए हैं। एक ब्लॉक में 24 परीक्षार्थी बैठेंगे। कुल 240 छात्रों ने परीक्षा दी। इसके लिए मैनेजमेंट ने सारी सुविधा दे थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई