'एन पी एन लाइव'

NEET Student Death : पटना हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत मामले में एफआइआर, जांच तेज

SHARE:

NEET Student Death Case: Second Threat Letter Sparks Fear in Bihar

पटना, 21 जनवरी। NEET Student Death : पटना में नीट (NEET) परीक्षा देने वाली छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अब पुलिस ने औपचारिक रूप से एफआइआर दर्ज कर ली है। इस मामले ने शिक्षा जगत और अभिभावकों के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है।

NEET Student Death : पिता ने दर्ज कराई एफआइआर

मृत छात्रा के पिता ने गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआइआर में उन्होंने एक युवक और उसके कुछ दोस्तों पर साजिश रचने, मानसिक उत्पीड़न और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पिता ने साफ कहा है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मौत के घाट उतारा गया।

आत्महत्या के दावे को परिजनों ने किया खारिज

NEET Student Death :  परिजनों ने पुलिस के आत्महत्या संबंधी प्रारंभिक निष्कर्षों को सिरे से नकारते हुए मामले की निष्पक्ष, तटस्थ और गहन जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी मानसिक दबाव में थी और इस दबाव के पीछे कुछ लोग जिम्मेदार हैं।

पुलिस का पक्ष: पोस्टमार्टम में आत्महत्या के संकेत

पटना की केंद्रीय एसपी दीक्षा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
उन्होंने जानकारी दी कि औरंगाबाद जिले की रहने वाली छात्रा का शव 6 जनवरी को गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित परफेक्ट हॉस्टल में मिला था।

कमरे से नोट और मोबाइल बरामद, फॉरेंसिक जांच जारी

NEET Student Death :  एसपी दीक्षा के अनुसार, छात्रा के कमरे की तलाशी के दौरान एक हस्तलिखित नोट और मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया था।

नामजद आरोपित गिरफ्तार, पूछताछ में अहम खुलासों की उम्मीद

NEET Student Death :  पुलिस ने एफआइआर में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित का घटना से संबंध था और वह घटना के समय मौके पर मौजूद था।

एसपी ने बताया कि छात्रा पहले भी आरोपित के संपर्क में थी, इस पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल, जांच का दायरा बढ़ा

NEET Student Death :  परिवार द्वारा बताए गए अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मोबाइल, फोन, हस्तलिखित नोट, कपड़े सभी को फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेज दिया गया है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

नीट छात्रा की मौत का यह मामला अब आत्महत्या और हत्या—दोनों एंगल से जांच के दायरे में है। एफआइआर दर्ज होने और आरोपित की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें पुलिस की निष्पक्ष जांच और अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई