'एन पी एन लाइव'

National Honor 2025: भारत गौरव सम्मान से नावाजे गए बिहार के अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र, देखें वीडियो

SHARE:

National Honor 2025

नयी दिल्ली, 16 अगस्त। National Honor 2025 : देश के चर्चित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक फिर से राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को गौरवान्वित किया है। शुक्रवार को नयी दिल्ली में 15 अगस्त की संध्या पर संसद भवन के अखिल भारतीय ललित कला व हस्तकला परिसर में वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार भारत गौरव सम्मान से सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को नवाजा गया।

वहीं भारत सरकार के संस्कृति विभाग और नीति आयोग व आइएसओ (ISO) द्वारा प्रमाणित नमस्कार ग्रुप के अध्यक्ष दीपक सारस्वत व प्रबंध निदेशक रितिका शर्मा ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं मैडल पहनाकर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को भारत गौरव सम्मान प्रदान किया।

बिहार के लिए गौरव का क्षण

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद भारत गौरव सम्मान उनके अब तक के करियर की एक और बड़ी उपलब्धि है, जो उन्हें भारतीय कला के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलायी है। यह सम्मान आधुनिक कला के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय कलात्मक कार्यों व विशिष्ट उपलब्धियों से समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने समकालीन युवा कलाकार मधुरेंद्र कुमार को भारत गौरव सम्मान का यह उपाधि प्राप्त हुआ है। यह सम्मान न केवल मधुरेंद्र के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है।

कलाम भी कर चुके हैं सम्मानित

National Honor 2025 : गौरतलब है कि इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को वर्ष 2012 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने भी सम्मानित किया था। वर्ष 2019- 20 में बिहार चुनाव आयोग व वर्ष 2021- 22 स्वच्छ सर्वेक्षण बिहार के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं। इसके अलावा बिहार के वर्ष 2023 में बिहार की महान हस्तियां किताब में भी सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का नाम दर्ज है।

समाज में बदलाव का संदेश

इतना ही नहीं सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने भारत सरकार और बिहार सरकार की जन कल्याणकारी योजना जैसे बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, जल जीवन हरियाली, दहेज मुक्ति, शराबबंदी, समाज सुधार यात्रा और प्रगति यात्रा कार्यक्रम 2024-25 का भी ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अपनी बेमिसाल व अनूठी कलाकृति के माध्यम से लोगों को जागरूक कर समाज में बदलाव व कल्याण के लिए सकारात्मक सन्देश देते रहते हैं।

लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

National Honor 2025 : हाल ही में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने वर्ष 2025 के लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर पूरे दुनियां में भारतीय कला को गौरवान्वित किया हैं।

मौके पर उपस्थित बड़ी संख्या में कलाप्रेमियों, राजनैतिक हस्तियों व प्रबुद्ध लोगों ने भी सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को बधाई दी।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई