'एन पी एन लाइव'

Muzaffarpur Suicide Case: मुजफ्फरपुर में पिता ने तीन बेटियों संग की आत्महत्या, चार की मौत, दो बच्चे बचे

SHARE:

Muzaffarpur Suicide Case: Father Dies with Three Daughters, Two Children Survive

मुजफ्फरपुर, 15 दिसंबर। Muzaffarpur Suicide Case: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चे किसी तरह बचा लिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मामला सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड नंबर चार का है। यहां रहने वाले अमरनाथ राम ने अपने पांच बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान अमरनाथ और उसकी तीन बेटियों—अनुराधा, शिवानी और राधिका—की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे शिवम और अभिराज बच गए।

मजदूरी करता था अमरनाथ

Muzaffarpur Suicide Case: आशंका जताई जा रही है कि अमरनाथ राम ने पहले बच्चों के गले में फंदा लगाया और बाद में खुद फांसी लगा ली। अमरनाथ मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में था। करीब एक साल पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह काफी गुमसुम और परेशान रहने लगा था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम सोमवार को मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में विस्तृत बयान देने से बच रहे हैं।

आर्थिक तंगी से गुजर रहा था परिवार

Muzaffarpur Suicide Case: स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, मानसिक तनाव के साथ-साथ अमरनाथ राम का परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस घटना के पीछे की असली वजहों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Comment