'एन पी एन लाइव'

Objectionable Slogans : प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारों पर भड़के किरेन रिजिजू, कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग

SHARE:

Kiren Rijiju Slams Congress Over Objectionable Slogans Against PM Modi

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर। Objectionable Slogans : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक नारों को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस नेतृत्व को लेनी चाहिए। रिजिजू ने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

पीएम के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल गलत

Objectionable Slogans : सोमवार को संसद सत्र शुरू होने से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किरेन रिजिजू ने कहा कि देश की जनता ने स्वयं सुना और देखा है कि कांग्रेस की रैली में किस तरह के नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दल एक-दूसरे के विरोधी हो सकते हैं, लेकिन दुश्मन नहीं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस स्तर की भाषा का इस्तेमाल बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की गिरावट पहले कभी देखने को नहीं मिली।

भाषा की मर्यादा समझनी चाहिए

Objectionable Slogans : रिजिजू ने वर्ष 2014 का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भाजपा की तत्कालीन सांसद निरंजन ज्योति ने विपक्ष के एक नेता के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग किया था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उनसे संसद में माफी मंगवाई थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा सभी को समझनी चाहिए। भाजपा या एनडीए की ओर से कभी किसी नेता या उनके परिवार के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक भाषा या ‘मौत’ जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया है।

लोकतंत्र की यह है शर्त

Objectionable Slogans : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीतिक मतभेद चाहे जितने भी गहरे हों, एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना लोकतंत्र की बुनियादी शर्त है। राजनीति में आलोचना और विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन किसी को मारने या हिंसा के लिए उकसाने जैसी सोच बेहद खतरनाक मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि खुले मंच से इस तरह के नारे लगाना किस प्रकार की सोच को दर्शाता है।

रिजिजू ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को न सिर्फ देश के 1.4 अरब नागरिकों का, बल्कि पूरी दुनिया का प्रतिनिधि माना जाता है और वे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है।

सिर्फ खंडन कर देना पर्याप्त नहीं

Objectionable Slogans : उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल बयान जारी कर खंडन कर देना पर्याप्त नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को संसद के भीतर और देश की जनता के सामने खुलकर माफी मांगनी चाहिए। ऐसा करने से ही यह माना जाएगा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी गलती स्वीकार की है और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment