Muzaffarpur Murder Case : लापता परिवार की पहचान उजागर
मुजफ्फरपुर, 15 जनवरी। Muzaffarpur Murder Case : मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। चंदवारा घाट पुल के नीचे बूढ़ी गंडक नदी के किनारे एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।
Muzaffarpur Murder Case : मृतकों की पहचान ममता कुमारी, उनके छह वर्षीय बेटे आदित्य कुमार, चार वर्षीय बेटे अंकुश कुमार और बेटी कृति कुमारी के रूप में हुई है। ममता कुमारी, ऑटो चालक कृष्ण मोहन कुमार की पत्नी थीं। यह परिवार बखरी सिपाहपुर का निवासी बताया गया है और मुजफ्फरपुर में किराये के मकान में रह रहा था।
10 जनवरी से था परिवार लापता
Muzaffarpur Murder Case : ममता कुमारी के पति कृष्ण मोहन कुमार ने 10 जनवरी को अहियापुर थाना में पत्नी और बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, वह काम पर गए थे और इसी दौरान पत्नी तीनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई। देर रात तक लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
अपहरण की धमकी ने बढ़ाया शक
Muzaffarpur Murder Case : मामले में सनसनी तब बढ़ गई जब 12 जनवरी को कृष्ण मोहन के मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया। कॉल करने वालों ने दावा किया कि ममता का अपहरण कर लिया गया है और चेतावनी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी गई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
परिजनों का आरोप: समय पर कार्रवाई नहीं हुई
Muzaffarpur Murder Case : मृतकों के परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने शिकायत के बाद समय रहते ठोस कदम उठाए होते, तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। परिजनों का कहना है कि लापरवाही की वजह से एक पूरा परिवार खत्म हो गया।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। अपहरण, हत्या और धमकी से जुड़े सभी पहलुओं को जोड़कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एसएफएल) की टीम को भी बुलाया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Muzaffarpur Murder Case : चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा और यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह।
फिलहाल, पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस इस रहस्यमय और दर्दनाक घटना की परतें खोलने में जुटी हुई है।







