Mamata Banerjee Attack : सुप्रीम कोर्ट की फटकार, ममता सरकार को बड़ा झटका
नई दिल्ली, 15 जनवरी। Mamata Banerjee Attack : सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार और कोलकाता पुलिस को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने आइ-पैक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआइआर पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी पर तीखा राजनीतिक हमला तेज कर दिया है।
जंगल राज का चेहरा बेनकाब– गौरव भाटिया
Mamata Banerjee Attack : भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से यह साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल में किस तरह का “जंगल राज” चल रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जंगल राज कैसा होता है, यह आज सबके सामने है—जंगल राज यानी ममता राज।”
विचारधाराओं की टकराहट का आरोप
Mamata Banerjee Attack : गौरव भाटिया ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है। एक ओर संविधान, कानून और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली जनता है, तो दूसरी ओर अराजकता और तानाशाही की प्रतीक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं।
शीर्ष अदालत की टिप्पणी से सरकार पर सवाल
Mamata Banerjee Attack : उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि ईडी अधिकारियों को उनके कानूनी कर्तव्यों से रोकने की कोशिश पर अदालत ने गंभीर सवाल उठाए हैं। अदालत ने पूछा कि क्या अब प्रदर्शन हाईकोर्ट के भीतर होंगे और क्या न्यायालयों को भी धरना स्थल बना दिया जाएगा?
जांच में दखल और करोड़ों के घोटाले का आरोप
भाटिया ने आरोप लगाया कि 2,742 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच चल रही है, लेकिन राज्य सरकार और पुलिस जांच में बाधा डाल रही है। जिन लोगों को जांच में सहयोग करना चाहिए था, वही डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं।
ममता बनर्जी से तीखा सवाल
Mamata Banerjee Attack : गौरव भाटिया ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा देश और पश्चिम बंगाल की जनता पूछ रही है—
“तुम इतना क्यों छुपा रही हो, ममता बनर्जी? क्या ऐसा डर है, जिसे दबा रही हो?”
उन्होंने आरोप लगाया कि फाइलें और मोबाइल फोन लेकर भागने की कोशिश क्यों की गई और ऐसा क्या था, जो सामने आता तो कई राज खुल जाते।
केंद्रीय एजेंसियों पर हमलों का सिलसिला
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। 2019 में सीबीआइ, 2024 में ईडी और एनआइए के अधिकारियों पर भी हमले हुए। संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न पर एफआइआर नहीं होती, लेकिन केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ तुरंत मामले दर्ज कर लिए जाते हैं।
कानून के राज का स्पष्ट संदेश
Mamata Banerjee Attack : गौरव भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एफआइआर पर लगाई गई रोक एक “करारा तमाचा” और स्पष्ट संदेश है कि देश और पश्चिम बंगाल में कानून का ही राज चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अराजकता, साक्ष्य मिटाने और संविधान को कमजोर करने का प्रतीक यदि कोई है तो वह ममता बनर्जी ही हैं।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







