'एन पी एन लाइव'

Murshidabad Violence : पश्चिम बंगाल में ह‍िंदुओं काे क‍िया जा रहा टारगेट : मनोज तिवारी

SHARE:

Murshidabad Violence

नई दिल्ली। Murshidabad Violence :  वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह सच्चाई है कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के साथ भयानक हिंसा हो रही है।

अपराधियों को बचाने में लगी है ममता सरकार

शनिवार को भाजपा सांसद ने कहा कि बंगाल में हिंदू महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। वहां की ममता बनर्जी की सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है। अपराधियों के साथ मिलकर सरकार हिंदुओं को टारगेट कर रही है। राज्य की स्थिति को देखते हुए बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है।

मीडिया को भी रिपोर्टिंग करने में परेशानी

मनोज तिवारी ने कहा कि हिंसा वाले क्षेत्र में मीडिया को भी रिपोर्टिंग करने में परेशानी आ रही है। बंगाल सरकार के कई स्‍वरूप निकलकर सामने आए हैं। बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है या नहीं, हम लोगों को इंतजार करना चाहिए।

मृतक के परिवार को इंसाफ मिलेगा

द‍िल्‍ली के सीलमपुर में एक किशोर की हत्या और इसके बाद ह‍िंदुओं के पलायन वाले पोस्टर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि किसी को भी पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली पुलिस द्वारा कुछ अपराधी पकड़े गए हैं और कुछ चिन्हित किए गए हैं। किसी को भी इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि जो अपराधी पकड़ से बाहर हैं वो भी जल्द पकड़े जाएंगे। मृतक के परिवार को इंसाफ मिलेगा।

दिल्ली में इमारत ढहने की घटना पर दुख जताया

मुस्तफाबाद में इमारत ढहने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। राहत-बचाव कार्य पूर्ण होने के बाद हम घटनास्थल का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जांच का भी विषय है कि निर्माण कार्य कैसे हो गया था। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने बताया कि शन‍िवार सुबह दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।

-आइएएनएस

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई