'एन पी एन लाइव'

Murder Case Clue : एक जोड़ी चप्पल बनी सबसे बड़ा सुराग, 1100 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने पकड़ा कातिल

SHARE:

Murder Case Clue: Delhi Police Chase 1100 Km to Arrest Accused Identified by Slippers

नई दिल्ली, 28 नवंबर। Murder Case Clue : दिल्ली पुलिस ने एक महिला की बेरहमी से की गई हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जिस सुराग ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वह था—एक जोड़ी चप्पल। इस मामूली दिखने वाले सबूत ने पुलिस को आरोपी तक पहुँचाया, जिसके बाद 1100 किलोमीटर की लंबी खोज और पीछा कर आखिरकार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम सलमान उर्फ बोना (23) है, जो सराय पीपल थाला इलाके की झुग्गियों में रहता है और जिसका पहले से गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है।

झाड़ियों में मिला था महिला का शव

Murder Case Clue : 16 नवंबर की सुबह दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के पीछे घनी झाड़ियों में एक 52 वर्षीय महिला का शव पाया गया। मृतका का नाम सिजन था और वह मानसिक रूप से बीमार थी। गुजर-बसर के लिए कूड़ा बीनने का काम करती थी।

घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह था —

  • उसके कपड़े फटे हुए थे
  • चेहरे और सिर पर चाकू के कई गहरे वार थे
  • मुंह से खून बह रहा था
पुलिस को शव के पास से मिले
  • एक चाकू,महिला  की चप्पलें
  • और एक पुरुष की सफेद-काली चप्पलों की जोड़ी
  • यही चप्पलें बाद में आरोपी तक पहुँचने का प्रमुख आधार बनीं।
सीसीटीवी ने खोला राज

Murder Case Clue : महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एसीपी राजबीर लांबा और एडिशनल डीसीपी सुनील पांचाल के निर्देशन में एक विशेष टीम बनाई।

एसआई हरकेश मीणा की टीम ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक अहम दृश्य सामने आया— गुलाबी शर्ट और ग्रे पैंट पहने एक युवक स्टेशन के पास आता दिखा। उसने वही सफेद-काली चप्पलें पहनी थीं, जो बाद में क्राइम सीन पर मिलीं। कुछ समय बाद वही युवक नंगे पैर भागता दिखाई देता है। यह सीधे-सीधे हत्या के बाद आरोपित के वहाँ से भागने का संकेत था।

झुग्गियों तक पहुँची पुलिस

Murder Case Clue : सीसीटीवी के आधार पर पुलिस की छानबीन सराय पीपल थाला की झुग्गियों तक पहुँची। स्थानीय लोगों ने बताया कि फुटेज में दिख रहा युवक सलमान उर्फ बोना है। पता चला कि आरोपित का इतिहास पहले से ही गंभीर अपराधों से भरा है—

  • दो बार नाबालिग के अपहरण
  • दुष्कर्म
  • डकैती

जब पुलिस उसके घर पहुँची तो वह फरार था।

1100 किलोमीटर का पीछा—लोनी से कासगंज तक तलाश

फिर शुरू हुई आरोपी की खोज जिसमें पुलिस टीम लगातार कई शहरों के चक्कर लगाती रही—

  • लोनी (गाजियाबाद)
  • मुकुंदपुर
  • कासगंज

कई जगह मुखबिर लगाए गए। इसी दौरान टीम ने करीब 1100 किलोमीटर का सफर तय किया।

18 नवंबर की रात मिली सफलता

Murder Case Clue : 18 नवंबर की रात एक गुप्त सूचना मिली कि सलमान दिल्ली वापस आने वाला है। महेंद्र पार्क पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपित को दबोच लिया।

  • गिरफ्तारी के बाद उसके पास से बरामद हुए:
  • वारदात में इस्तेमाल हुआ चाकू
  • वारदात के समय पहने हुए कपड़े
  • और दोनों जोड़ी चप्पलें—एक उसकी और दूसरी मृतका की
  • नशे का आदी और आदतन अपराधी

पुलिस का कहना है कि सलमान नशे का आदी है और कई बार जेल जा चुका है। इस बार उसने एक निर्दोष महिला की जान ले ली, लेकिन उसकी छोड़ी हुई एक जोड़ी चप्पल ने पूरे मामले की परतें खोल दीं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई