'एन पी एन लाइव'

Mumbai Naval Threat : नेवल डॉक पर आतंकवादी हमले की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

SHARE:

Mumbai Naval Dock Threat: Man Calls from Andhra Pradesh, Security on Alert

मुंबई, 16 नवंबर। Mumbai Naval Threat : मुंबई के नेवल डॉक पर रविवार को आतंकवादी हमले की धमकी भरा कॉल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आंध्र प्रदेश का रहने वाला बताया। इसके बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।

नहीं चला संदिग्ध वस्तु का पता

Mumbai Naval Threat : पुलिस के मुताबिक, जहांगीर शेख नाम के एक व्यक्ति ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया और बताया कि उसे किसी ने नेवल डॉक पर होने वाले आतंकवादी हमले के बारे में सतर्क रहने को कहा। जैसे ही कॉल आया, पुलिस ने तुरंत प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल, किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति का पता नहीं चला है।

फोन करने वाले को हिरासत में लिया

Mumbai Naval Threat :मुंबई पुलिस ने फोन करने वाले जहांगीर शेख को हिरासत में लिया है। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि कॉल करते समय वह शराब के नशे में था। संभव है कि उसने नशे में बिना सोचे-समझे यह दावा किया हो। पुलिस अभी मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह सिर्फ नशे में की गई हरकत थी या इसके पीछे कोई बड़ा खतरा मौजूद था।

मुंबई पुलिस बरत रही गंभीरता

दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद मुंबई पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जहांगीर शेख ने किसके कहने पर यह कॉल किया था और कहीं इसके पीछे किसी आतंकी साजिश की संभावना तो नहीं।

अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू

सुरक्षा एजेंसियां नेवल डॉक और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरत रही हैं और संभावित खतरे से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई