'एन पी एन लाइव'

Children Breakfast Health : बच्चों को रखना है फिट तो सुबह में खिलाएं यह नाश्ता, स्वाद ऐसा कि हो जाएंगे खुश

SHARE:

Children Breakfast Health

निवेदिता झा, नयी दिल्ली। Children Breakfast Health : बच्चों की अच्छी सेहत और सही वजन बनाए रखने में सुबह का नाश्ता सबसे अहम होता है। अक्सर माता-पिता यह चिंता करते हैं कि बच्चा ठीक से क्यों नहीं खा रहा या वजन क्यों नहीं बढ़ रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों का वजन बढ़ाने की शुरुआत एक संतुलित और पौष्टिक सुबह के नाश्ते से होती है।

आयुर्वेद के मुताबिक, सुबह का भोजन शरीर की ताकत, ओज और बुद्धि को पोषण देता है। बच्चों के लिए हल्का, घी वाला और मीठा नाश्ता सबसे फायदेमंद माना जाता है। सुबह पाचन शक्ति सक्रिय रहती है, इसलिए उस समय दिया गया पोषण शरीर में अच्छे से सोख जाता है और वजन बढ़ाने में मदद करता है।

तो कम हो जाती है इम्यूनिटी

Children Breakfast Health :विशेषज्ञ बताते हैं कि बच्चों को दिन में 5 छोटे-छोटे भोजन की जरूरत होती है, जिसमें नाश्ता सबसे जरूरी है। प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्ब्स और ड्राई फ्रूट्स में मौजूद फैटी एसिड्स मांसपेशियों और ऊर्जा दोनों को बढ़ाते हैं। जो बच्चे नाश्ता छोड़ देते हैं, उनमें कमजोरी, चिड़चिड़ापन और इम्यूनिटी कम होने जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।

सर्दियों में लगती है जल्दी भूख

Children Breakfast Health :सर्दियों में बच्चों की भूख जल्दी लगती है। इसलिए नाश्ता और भी पौष्टिक होना चाहिए। इसके लिए बादाम-दूध वाला दलिया, केला शेक, रागी पॉरिज, मूंग दाल चीला या सत्तू मिल्क जैसे विकल्प दिए जा सकते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ वजन बढ़ाने में भी मददगार हैं।

देसी घी भी करें शामिल

Children Breakfast Health :इसके अलावा बच्चों के आहार में देसी घी, बादाम, अखरोट, दूध, गुड़, फल और साबुत अनाज शामिल करना चाहिए। कुछ घरेलू उपाय भी असरदार होते हैं, जैसे 1 साल से ऊपर के बच्चों को सुबह एक चम्मच घी-शहद, रातभर भीगे बादाम और अखरोट देना या हफ्ते में 2–3 बार केला-खजूर शेक देना। पेट कमजोर हो तो थोड़ी सी अजवाइन का काढ़ा मदद करता है।

नाश्ते में वही दें, जो पसंद हो

नाश्ते में बच्चे को वही दें जो उसे पसंद हो, लेकिन पौष्टिक तरीके से बनाएं। खाने के समय टीवी या मोबाइल का इस्तेमाल न करें। रोजाना 15–20 मिनट धूप में रहने से विटामिन डी भी मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई