मुंबई, 29 दिसंबर। Mumbai Bus Accident : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब बेस्ट (BEST) की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे पैदल यात्रियों पर चढ़ गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Mumbai Bus Accident : रिवर्स लेते समय की घटना
घटना भांडुप (पश्चिम) स्थित स्टेशन रोड पर हुई, जो क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक मानी जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस रिवर्स लेते समय अचानक बैलेंस खो बैठी और देखते ही देखते 10–12 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कई लोग सीधे बस के नीचे आ गए, जिससे हालात और भयावह बन गए।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
भीड़ को पुलिस ने किया नियंत्रित
Mumbai Bus Accident : पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात सामान्य कराने में जुट गई। हालांकि अभी तक घायलों और मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मरने वालों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
पिछले वर्ष भी हुई थी घटना
Mumbai Bus Accident : गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी एक इलेक्ट्रिक बेस्ट बस अनियंत्रित होकर भीषण दुर्घटना का कारण बनी थी, जब उसने 20 से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी थी।
मौजूदा हादसे ने एक बार फिर मुंबई में सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







