मोतिहारी। Motihari : निस्वार्थ सेवा समिति रोटी बैंक मोतिहारी के तरफ से आज 79 स्वतंत्रता दिवस के अवसर जरूरतमंद लोगों के बीच मिठाई खिला खुशी मनाई गई। निस्वार्थ सेवा समिति रोटी बैंक मोतिहारी के संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि हमारी खुशी उस समय बढ़ जाती है और तब अच्छा लगता है जब हम दूसरों के चेहरे पर खुशी दे पाएं। जिनको कोई नहीं पूछता है कि आपने खाया कि नहीं उनके बीच हम पहुंच कर मिठाई खिला कर 15 अगस्त का खुशी मनाएं।

कार्यक्रम में ये सदस्य रहे मौजूद
Motihari : कार्यक्रम में अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, नीरज सिन्हा, राजन कुमार, शिवम सराफ, रोहित कुमार, मोहक कुमार, रौशन कुमार, अंश कुमार, धनंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
जनता ने की तारीफ
कार्यक्रम को देख कर मोतिहारी के आम लोगों ने निस्वार्थ सेवा समिति की तारीफ की। लोगों ने कहा कि इस जमाने में रिश्तेदार एक दूसरे को नहीं पूछ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर समिति के सदस्य राष्ट्रीय पर्व पर जरूरमंदों को खुशियां बांट रहे हैं। यह एक प्रकार से पुण्य का कार्य है।








