'एन पी एन लाइव'

Motihari : मोतिहारी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को किया सलाम, देखें वीडियो

SHARE:

Motihari

मोतिहारी, 15 अगस्त। Motihari : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी चम्पारण ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडोतोलन का आयोजन किया।

Motihari : इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा उर्फ मंटू जी और कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार ने किया। साथ ही इस अवसर पर महासभा के अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे। जिनमें उमेश श्रीवास्तव उर्फ चुन्नू, डॉक्टर संतोष कुमार, अमरेंद्र प्रसाद वर्मा, कुमार नितेश, प्रोफेसर दयानंद, सुनील वर्मा, इंजीनियर युवराज, सुदर्शन प्रसाद, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राकेश रंजन( अधिवक्ता), प्रदीप श्रीवास्तव कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव और रंजय कुमार वर्मा शामिल थे।

स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

सभी सदस्यों ने झंडोतोलन के पश्चात राष्ट्रगान गाया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सभी लोग ने पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया और देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की प्रगति और विकास में योगदान देने का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर महासभा के सदस्यों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता अखंडता और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई