पटना, 17 नवंबर। MLA housing Bihar : बिहार के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए राजधानी पटना में आधुनिक सुविधाओं से लैस नए आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने विधायक एवं विधान पार्षद आवास परिसर में लगभग 44.41 एकड़ क्षेत्र में कुल 246 आवासों का निर्माण कराया है, ताकि विधायकों के लिए रहने और काम करने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
आवश्यक सुविधाएं भी मौजूद
MLA housing Bihar : जानकारी के अनुसार, आवासों का निर्माण विभिन्न चरणों में किया गया और अब परिसर का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रत्येक आवास का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 3693 वर्गफीट है, जिसमें रहने के साथ-साथ कार्य-सम्बंधी बैठकें करने के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। परिसर में विधायकों के लिए एमएलए हॉस्टल, कैंटीन, कम्युनिटी सेंटर और अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी प्रदान की गई हैं।
क्षेत्रवार आवंटित किया जाएगा
MLA housing Bihar : भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि 246 आवासों को पूर्ण रूप से तैयार कर लिया गया है और इन्हें विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित किया जाएगा। हर आवास पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र का नाम स्पष्ट रूप से अंकित किया गया है।
जनता से होगा बेहतर तालमेल
MLA housing Bihar : उन्होंने कहा कि नए आवासीय परिसर के तैयार होने से विधायकों को जनता के साथ बेहतर संपर्क बनाए रखने में मदद मिलेगी। आम लोगों की समस्याएँ सुनने में आसानी होगी और कार्यालयी कार्यों को भी अधिक सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया जा सकेगा।
पूरे परिसर में एलईडी लाइट
MLA housing Bihar : परिसर के निर्माण में पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यहाँ जीरो डिस्चार्ज सिस्टम अपनाया गया है, जिसके तहत सीवेज जल को शुद्ध कर बागवानी में उपयोग किया जाएगा। साथ ही वर्षा जल संचयन की व्यवस्था भी की गई है। ऊर्जा बचत के लिए पूरे परिसर में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।
पौधे भी लगाए गए
परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए यहाँ की सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर चम्पा, गुलमोहर, महोगनी जैसे पौधे लगाए गए हैं, जो वातावरण को हरा-भरा बनाएंगे।
MLA housing Bihar : नए आवासों के तैयार होने से विधायकों के लिए न केवल रहने की व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि जनता से जुड़ाव और विकास कार्यों की निगरानी भी अधिक प्रभावी रूप से की जा सकेगी।







