'एन पी एन लाइव'

Mexico police explosion : मैक्सिको में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, तीन की मौत और छह घायल

SHARE:

Mexico Police Explosion: 3 Dead, 6 Injured in Michoacán Blast

नई दिल्ली, 7 दिसंबर। Mexico police explosion : मैक्सिको के मिचोआकन में एक स्थानीय पुलिस स्टेशन के बाहर जोरदार धमाका हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत और छह लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खड़ी गाड़ी में हुआ धमाका

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, घटना शनिवार को पश्चिमी मिचोआकन के कोहुआयाना में हुई। धमाका एक सेंट्रल एवेन्यू पर खड़ी गाड़ी में हुआ। मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दो और लोग अस्पताल में दम तोड़ गए। घायल छह लोगों का इलाज चल रहा है।

दो लोग कम्युनिटी पुलिस अधिकारी

Mexico police explosion : कम्युनिटी पुलिस कमांडर हेक्टर जेपेडा ने बताया कि अस्पताल में मरने वाले दो लोग कम्युनिटी पुलिस अधिकारी थे। धमाके के कारण आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा, “फेडरल सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान सैनिकों की भारी तैनाती थी, इसलिए हमने पेट्रोलिंग रोकी।”

कोहुआयाना कम्युनिटी पुलिस ग्रामीण इलाकों में सक्रिय रहती है। यह नागरिक सतर्कता बल का हिस्सा है, जिसे करीब एक दशक पहले ड्रग कार्टेल से इलाके की सुरक्षा के लिए गठित किया गया था। बाद में राज्य ने इसे औपचारिक रूप दे दिया।

कोहुआयाना पैसिफिक कोस्ट के पास, कोलिमा राज्य की सीमा पर स्थित है और इसे जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का गढ़ माना जाता है। CJNG मैक्सिकन अपराधी समूह है।

Mexico police explosion : धमाके के समय राज्य के गवर्नर अल्फ्रेडो रामिरेज बेडोला और राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम मेक्सिको शहर में मौजूद थे। वे मोरेना पार्टी की सत्ता में आने की सालगिरह मना रहे थे। मिचोआकन में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के लिए दोनों नेताओं की आलोचना भी हुई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई