'एन पी एन लाइव'

Dharmendra Hema Malini : हेमा को इंप्रेस करने के लिए टंकी पर चढ़े धर्मेंद्र, बसंती का ऐसा रहा रिएक्शन

SHARE:

Dharmendra Hema Malini: Tank Scene Romance Behind “Sholay” Set

मुंबई, 7 दिसंबर। Dharmendra Hema Malini : 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ ने भारतीय सिनेमा में दोस्ती, रोमांच और एक्शन की नई मिसाल कायम की। जय और वीरू की दोस्ती को दर्शाती यह फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, बल्कि इसके कई किरदार और सीन आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। 12 दिसंबर को फिल्म का 4K वर्जन रिलीज होने जा रहा है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

की थी कई अनोखी हरकतें

Dharmendra Hema Malini : धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन रोमांस भी इसी फिल्म से शुरू हुआ। धर्मेंद्र ने वीरू का किरदार निभाया, जो बसंती यानी हेमा मालिनी की दिलचस्प और नटखट भूमिका के साथ जुड़ा था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र ने हेमा को इंप्रेस करने के लिए कई अनोखी हरकतें की थीं।

टंकी सीन आज भी लोकप्रिय

Dharmendra Hema Malini : फिल्म का ऑइकॉनिक टंकी सीन आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है। वीरू ने टंकी पर चढ़कर बसंती से अपने प्यार का इजहार किया था। लेकिन इसके पहले, धर्मेंद्र ने असली शूटिंग से पहले ही उसी टंकी पर चढ़कर हेमा को इंप्रेस करने की कोशिश की थी। इस किस्से का खुलासा फिल्म में अहमद का किरदार निभाने वाले सचिन पिलगांवकर ने किया।

जब “धरमजी-धरमजी” चिल्लाने लगे

Dharmendra Hema Malini : सचिन पिलगांवकर ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया कि धर्मेंद्र की यह कोशिश थी कि वे किसी तरह हेमा का ध्यान अपनी ओर खींच लें। उन्होंने कहा कि सेट पर ऊंची टंकी बनाई गई थी, जो असली नहीं थी और उसकी मजबूती सीमित थी। बावजूद इसके, धर्मेंद्र ने टंकी पर चढ़कर रेलिंग को पार कर खड़े हो गए। यह देखकर निर्देशक रमेश सिप्पी भी डर गए और “धरमजी-धरमजी” चिल्लाने लगे। लेकिन धर्मेंद्र ने उनसे कहा, “अरे कुछ नहीं होगा।”

हेमा के चेहरे पर नहीं था खास रिएक्शन

इस पूरी हरकत को हेमा मालिनी देख रही थीं, लेकिन उनके चेहरे पर कोई खास रिएक्शन नहीं था। सचिन ने बताया कि उन्होंने हेमा से कहा कि यह बहुत खतरनाक है तो हेमा ने बिना किसी एक्सप्रेशन के केवल इतना कहा, “हां, खतरनाक है।” यानी उन्हें धर्मेंद्र की हिम्मत या कोशिश पर कोई असर नहीं पड़ा।

ताकि हर चीज परफेक्ट दिखे

Dharmendra Hema Malini : इसके अलावा, धर्मेंद्र हेमा के साथ ज्यादा समय बिताने और सीन को परफेक्ट बनाने के लिए कई बार रीटेक करवाते थे। फिल्म में बसंती के आम तोड़ने वाले सीन में भी धर्मेंद्र ने सीन को बार-बार रीटेक कराया ताकि हर चीज परफेक्ट दिखे।

आज भले ही धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस उन्हें उनकी फिल्मों और यादगार किस्सों के जरिए हमेशा याद करते रहेंगे। अभिनेता का जन्म 8 दिसंबर को हुआ था और उनके जीवन व फिल्मी योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई