'एन पी एन लाइव'

Medina bus accident : सऊदी अरब में मदीना जा रही बस, टैंकर से टकराई, कई भारतीयों की मौत की आशंका

SHARE:

Medina Bus Accident: Tanker Collision in Saudi Arabia, Many Indians Feared Dead

मदीना, 17 नवंबर। Medina bus accident : सऊदी अरब में मदीना के पास सोमवार तड़के एक बस के डीज़ल टैंकर से टकराने के बाद भयावह हादसा हो गया। बस मक्का से मदीना जा रही थी और उसमें कई भारतीय उमराह यात्री सवार थे। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बस में लगी भीषण आग और उठता काला धुआं साफ दिखाई दे रहा है।

40 से अधिक हो सकती है मौत

Medina bus accident : अब तक मौत के आंकड़ों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इस दुर्घटना में 40 से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

हेल्पलाइन की शुरुआत

जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने घटना की जानकारी साझा करते हुए प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 24×7 हेल्पलाइन की शुरुआत की है। दूतावास ने एक्स पर लिखा, “मदीना के पास भारतीय उमराह यात्रियों से जुड़ी इस दुखद बस दुर्घटना के मद्देनजर जेद्दा में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 8002440003 पर संपर्क करें।”

हरसंभव मदद

Medina bus accident : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रियाद और जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों को हरसंभव मदद प्रदान कर रहा है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। राज्य सरकार ने बताया कि स्थानीय मीडिया में भारतीय यात्रियों के हताहत होने की खबर के बाद मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में संबंधित अधिकारियों को सतर्क किया है और उन्हें दूतावास के साथ समन्वय कर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई