'एन पी एन लाइव'

Malegaon blast case: योगी आदित्यनाथ ने कहा— देश से माफी मांगे कांग्रेस

SHARE:

Malegaon blast case

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। Malegaon blast case: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मालेगांव ब्लास्ट केस में सातों आरोपितों को कोर्ट की ओर से बरी किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी को घेरा। उनका कहना था कि इस निर्णय ने कांग्रेस के भारतविरोधी, न्यायविरोधी और सनातन विरोधी स्वभाव को फिर से उजागर किया है। कांग्रेस ने ‘भगवा आतंकवाद’ नामक मिथ्या बोलकर करोड़ों धार्मिक लोगों, साधु-संतों और राष्ट्रसेवकों की छवि को बदनाम किया। कांग्रेस पार्टी, देश से माफी मांगे। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मालेगांव ब्लास्ट मामले को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों का निर्दोष साबित होना, कांग्रेस के ‘हिंदू आतंकवाद’ के नैरेटिव पर करारा प्रहार है।

‘सत्यमेव जयते’ की सजीव उद्घोषणा

“मालेगांव विस्फोट प्रकरण में सभी आरोपियों का निर्दोष सिद्ध होना ‘सत्यमेव जयते’ की सजीव उद्घोषणा है,” CM योगी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा। यह फैसला कांग्रेस के भारत विरोधी, न्याय विरोधी और सनातन विरोधी चरित्र को फिर से उजागर करता है, जिसने “भगवा आतंकवाद” जैसे झूठ बोलकर करोड़ों सनातन आस्थावानों, साधु-संतों और राष्ट्रसेवकों की छवि को कलंकित किया है। :”

उन्होंने लिखा, “कांग्रेस को अपने अक्षम्य कुकृत्य को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए देश से माफी मांगनी चाहिए। :”

सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा

Malegaon blast case: वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”मालेगांव ब्लास्ट केस में अदालत का फैसला अभिनंदनीय है। इसके साथ ही कांग्रेस की भगवा आतंकवाद गढ़ने की नापाक कोशिश ध्वस्त हो गई है। तत्कालीन केंद्र की यूपीए सरकार और महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने धतकर्म करते हुए इस ब्लास्ट के जरिए भगवा आतंकवाद की थ्योरी गढ़ते हुए मुख्य गुनाहगारों को पकड़ने के बजाय हिंदुओं को गिरफ़्तार करवा दिया। अपनी स्थापना से ही कांग्रेस और गांधी परिवार लगातार हिंदुओं का दुश्मन रहा है। उसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहा है, जिसकी धुरी में ही राष्ट्रवाद है और कांग्रेस को यह चुभता रहा है।”

‘हिंदू आतंकवाद’ के नैरेटिव पर करारा प्रहार

Malegaon blast case: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मालेगांव विस्फोट मामले में सभी आरोपियों का निर्दोष साबित होना कांग्रेस के ‘हिंदू आतंकवाद’ के नैरेटिव पर करारा प्रहार है। कांग्रेस ने ‘भगवा आतंकवाद’ जैसे झूठे नैरेटिव से साधु-संतों, सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्तों को बदनाम किया, आज इस निर्णय ने उस पाप का पर्दाफाश किया है। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।”

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई