'एन पी एन लाइव'

Makhana : अब दुनियाभर में चमकेगा बिहार का मखाना, मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान का ‘पासपोर्ट’

SHARE:

संवाददाता, पटना। Makhana : बिहार का मशहूर मखाना अब दुनिया भर में अपनी अलग पहचान के साथ बिकेगा। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एचएस (हॉर्मोनाइज्ड सिस्टम) कोड मिल गया है, जो इसे एक खास दर्जा और ग्लोबल बाजार में नई पहचान देगा। वर्षों के प्रयासों के बाद यह सफलता मिली है, जिससे किसानों, प्रोसेसिंग यूनिट्स और मखाना कारोबारियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

मिथिलांचल के दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार जैसे जिलों की शान मखाना अब वैश्विक बाजार में अपने नाम से जाना जाएगा।

इस आधार पर होगी पहचान

पॉप्ड मखाना : कोड 20081921
मखाना पाउडर/आटा : कोड 20081922
अन्य मखाना उत्पाद : कोड 20081929

इस कोड के जरिए अब मखाना के निर्यात, टैक्स, और मार्केटिंग में पारदर्शिता आएगी और सरकारी योजनाओं का लाभ लेना भी आसान होगा।

क्या है एचएस कोड!

Makhana :  एचएस कोड एक अंतरराष्ट्रीय सिस्टम है। जिसके जरिए किसी भी सामान को व्यापार के लिए एक यूनिक कोड दिया जाता है। इस कोड से सीमा शुल्क अधिकारी सामान की पहचान कर उसका सही टैक्स तय करते हैं। भारत में यह कोड 8 अंकों का होता है। इसका इस्तेमाल जीएसटी, कस्टम और निर्यात संबंधी जरूरत में होता है।

किसानों और उद्यमियों को मिलेगा सीधा लाभ

Makhana : अब जब मखाना को यूनिक कोड मिल गया है तो इसके निर्यात में आसानी होगी। विदेश में उत्पाद की पहचान स्पष्ट होगी और क्लियरेंस प्रक्रिया भी तेज़ होगी। इससे मखाना के स्टार्टअप और प्रोसेसिंग यूनिट चलाने वालों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई