'एन पी एन लाइव'

Madhurendra Kumar Honor : रेत की लहरों से राष्ट्रीय शिखर तक, मधुरेंद्र कुमार को मिलेगा ‘दानवीर कर्ण’ सम्मान

SHARE:

Madhurendra Kumar to Receive Danveer Karna National Honor 2026

Madhurendra Kumar Honor : कला, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का अद्वितीय संगम

मोतिहारी/भागलपुर। Madhurendra Kumar Honor : विश्व मातृभाषा दिवस के पावन अवसर पर बिहार के अंग प्रदेश की सांस्कृतिक धरती भागलपुर में 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले अंग अंगिका साहित्य महोत्सव में देश के प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय रेत शिल्पकार मधुरेंद्र कुमार को प्रतिष्ठित ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।

इस भव्य साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजन में अंगिका भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत ने व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए आमंत्रण पत्र द्वारा यह जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि यह महोत्सव युग चेतना, अंग जन गण, अंग मदद एवं अंगिका सभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय समकालीन कला में अपने अप्रतिम योगदान के लिए मधुरेंद्र कुमार का चयन विशेष रूप से किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की गूंज

Madhurendra Kumar Honor :  मधुरेंद्र कुमार ने अपनी बेमिसाल रेत कला के जरिए न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया है। उनकी सृजनात्मक कृतियों ने विश्व पटल पर भारत और बिहार की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

अंग प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

Madhurendra Kumar Honor :  अंग अंगिका साहित्य महोत्सव में उन्हें ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान’ से सम्मानित किया जाना पूरे अंग प्रदेश और बिहार के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। इस समारोह में देशभर से साहित्यकार, कलाकार, भाषा प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

विश्व मातृभाषा दिवस पर आयोजित यह आयोजन अंगिका भाषा के संवर्धन और क्षेत्रीय सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment