मोतिहारी, 19 फरवरी। Illegal Slaughterhouses Protest : जिले में संचालित अवैध बूचड़खानों और प्रतिबंधित गौमांस की बिक्री के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से खोदानगर सहित पूरे जिले में चल रहे अवैध बूचड़खानों को बंद कराने, बाजारों व दुकानों में पके हुए प्रतिबंधित गौमांस की बिक्री रोकने तथा खुले में सामान्य मांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि नगर आयुक्त, महापौर एवं उपमहापौर को भी सौंपी गई।
Illegal Slaughterhouses Protest : प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख पदाधिकारी शामिल
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में विहिप के बिहार-झारखंड विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव (अधिवक्ता), जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला सेवा प्रमुख हेमंत कुमार, जिला बजरंगदल सह संयोजक उद्देश्य गुप्ता, नगर मंत्री अंकित कुमार, नगर उपाध्यक्ष रतनेश सिंह, ध्रुव मिश्रा, मनोज ठाकुर (अधिवक्ता), विवेकानंद मिश्र (अधिवक्ता), सोनालाल कुमार, कुन्दन शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
Illegal Slaughterhouses Protest : विहिप नेता अशोक श्रीवास्तव (अधिवक्ता) ने आरोप लगाया कि पूरे जिले में गौतस्करी जारी है और कई स्थानों पर अवैध बूचड़खाने संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुकानों में पका हुआ गौमांस खुलेआम बेचा जा रहा है तथा केवल खोदानगर क्षेत्र में ही 13 अवैध बूचड़खाने चल रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई नगण्य है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ढाका क्षेत्र में संगठन द्वारा गौमांस बिक्री के विरोध में उठाई जा रही आवाज को प्रशासन दबाने का प्रयास कर रहा है। खोदानगर के अवैध बूचड़खानों को बंद कराने के लिए पूर्व में धरना-प्रदर्शन भी किया गया, परंतु अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
पर्यावरण और स्वास्थ्य पर खतरे की चेतावनी
Illegal Slaughterhouses Protest : संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अवैध बूचड़खानों के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उनका आरोप है कि नालों के माध्यम से खून बहकर आवासीय क्षेत्रों तक पहुंच रहा है तथा पशुओं के अवशेष राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर फेंके जा रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है।
आंदोलन की चेतावनी
Illegal Slaughterhouses Protest : विहिप और बजरंगदल के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अवैध बूचड़खानों को शीघ्र बंद नहीं किया गया और प्रतिबंधित गौमांस की बिक्री नहीं रोकी गई तो संगठन धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ बूचड़खानों के समक्ष सीधा आंदोलन भी करेगा।
इस पूरे घटनाक्रम ने जिले में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सक्रियता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।







