दरभंगा, 27 सितंबर। Madhurendra artist : महिलाओं के खाते में सीधे 10000 रुपये पहुंचने के बाद एक बार बिहार में बहार आ गई है। महिलाओं में खुशी का लहर है। इधर देश के चर्चित अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने भी सरकार के सम्मान में अपनी कठिन परिश्रम के बाद लगभग 30 टन गंगा बालू के रेत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मनमोहक तस्वीर बनाई और लिखा “धन्यवाद!
36 घंटे का समय लगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार” मधुरेंद्र को इस कलाकृति का निर्माण करने में 36 घंटे का समय लगा है। मुख्यमंत्री के इस बेमिसाल कलाकृति को तैयार करने में 30 हजार किलोग्राम बालू का उपयोग किया है। जिसकी ऊंचाई 10 फीट है। लंबाई 20 फीट है।
इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने खासकर अपनी विशेष कलाकृति के जरिए प्रगति के पथ पर बढ़ते बिहार के सपने को साकार होते हुए देखकर खुशी जाहिर करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष बधाई दी है।
कलाकृति देखने उमड़ी भीड़
Madhurendra artist :मधुरेंद्र की इस कलाकृति को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। लोग अपने मोबाइल फोन में तस्वीरें कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिससे यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है।
जागरूक करने का अनोखा प्रयास मधुरेंद्र की कलाकृति
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार अक्सर अपनी कला के माध्यम से हमेशा बिहार सरकार के सभी ज्वलंत जनकल्याणकारी योजनाओं को बालू पर उकेरते रहते हैं। उनकी यह कला हमेशा प्रदेश के लोगों जागरूक करती रहती है। इनका यह सराहनीय पहल है और इसे बिहार के लोगों में जागरूकता भी आ रही है। लोगों तक सरकारी लाभ पहुंच भी रहा हैं।

मधुरेंद्र की कलाकृतियों में सरकारी संदेशों का उल्लेख
Madhurendra artist :बता दें सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपने कलाकृतियों में द्वितीय चरण के सात निश्चय योजना— पूर्ण शराबबंदी, जल जीवन हरियाली, नियोजित कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, नौकरी में 35% महिलाओं को आरक्षण, आरक्षण में वृद्धि, पेंशन में वृद्धि 400 से बढ़ाकर 1100 रूपये और 125 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ महिला रोजगार योजना का भी बखूबी से चित्रण कर लोगों को जागरूक करने कोशिश की है।
मुख्यमंत्री के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों में मधुरेंद्र की भागीदारी
Madhurendra artist :गौरतलब है कि इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार बिहार में मुख्य रूप से जब भी मुख्यमंत्री जी की जन कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ होती हैं तो अपनी बेमिसाल कलाकृतियों का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक करते रहते हैं।
उनकी प्रमुख रचनाएं वर्ष 2015 में विकसित बिहार के साथ निश्चय, वर्ष 2016 में बिहार में पूर्ण शराबबंदी, दहेजबंदी और बाल विवाह जैसे कुप्रथाओं पर कला प्रदर्शन, पर्यावरण संतुलन के लिए वर्ष 2019-20 में जल-जीवन-हरियाली यात्रा, वर्ष 2021-22 में समाज सुधार यात्रा और प्लास्टिक प्रतिबंध, वर्ष 2025 में प्रगति यात्रा और संवाद यात्रा में भी अपनी बेहतरीन कलाकृतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी रखे हैं।
Madhurendra artist :मौके पर राजनैतिक हस्तियों, वरीय पदाधिकारी व बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना करते प्रगति के पथ पर बढ़ते बिहार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।







