'एन पी एन लाइव'

Khemka murder case: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपराधियों को चेताया, कहा— नहीं बख्शे जाएंगे

SHARE:

Khemka murder case

पटना। Khemka murder case : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे, वे जहां भी छिपे होंगे, वहां से ढूंढकर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

डिप्टी सीएम रविवार को गोपाल खेमका के आवास पर पहुंचे और मृतक उद्योगपति के परिवार के लोगों से मिले। मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधियों के लिए नीतीश सरकार सख्त है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Khemka murder case : उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले में विपक्ष की ओर से लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। बिहार पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वो बिहार में व्यवसाय से जुड़े लोगों को सुरक्षा प्रदान करे। पटना में जो घटना हुई है, वह दोबारा न हो और इस हत्याकांड के पीछे जो भी आरोपी हैं या फिर जिसने भी यह साजिश रची जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी।

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया

Khemka murder case : डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “कोई भी अपराधी किसी भी हालत में नहीं बचने वाला है, चाहे वो कहीं भी हो। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं व्यवसायी गोपाल खेमका जी के पार्थिव शरीर को अंतिम प्रणाम किया और परिजनों से दुखद घड़ी में मिलकर शीघ्र न्यायिक परिणाम के लिए आश्वस्त किया। हम पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस मामले को लेकर एसआइटी का गठन किया जा चुका है और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई होगी, कार्रवाई ऐसी होगी, जो एक मिसाल बने।”

मशहूर उद्योगपति थे खेमका

Khemka murder case : गोपाल खेमका एक मशहूर उद्योगपति थे। उनकी हत्या के बाद से विपक्षी दल लगातार नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि जिस जगह उनकी हत्या हुई वहां से थाना चंद कदम की दूरी पर था। हालांकि, विपक्ष के आरोपों पर सत्ता पक्ष ने भी जवाब दिया है।

सत्ता पक्ष के नेताओं का कहना है कि जंगलराज का अर्थ होता है कि अपराधियों के साथ तालमेल बनाकर रखना। नीतीश सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। इस मामले में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई