पटना, 25 सितंबर। Kalpana Patowary : पटना में बुधवार को आयोजित कला सम्मान में बिहार के कलाकारों का समागम हुआ। कार्यक्रम में 52 कलाकारों को सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम में भोजपुरी गायक कल्पना पटवारी मौजूद रहीं। उन्हें भी कला सम्मान दिया गया। सम्मान मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।
सिंगर कल्पना पटवारी ने भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता और सुधार के सवाल पर कहा कि सिनेमा में अच्छा कार्य करने की जरूरत है। छोटी लकीर को मिटाने की कोशिश करेंगे। अगर मिटाना संभव नहीं होगा तो बड़ी लकीर बनानी चाहिए। इस तरह के सामाजिक मुद्दों पर गाइए, भिखारी ठाकुर या महेंदर मिसिर हो…या विद्यामति की रचना हो.. सामाजिकता को ध्यान में रखकर गाना चाहिए। ग्लोबल स्तर पर भोजपुरी को लाने की जरूरत है।
पुरस्कार नहीं मिलता तो भी प्रयास करती
Kalpana Patowary : सिंगर ने बिहार सरकार से पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “बिहार सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा प्रोत्साहन बढ़ाया। मैं बहुत ऊर्जावान हूँ। मैं अब कुछ अतिरिक्त कार्य कर सकती हूँ..। अगर मुझे पुरस्कार नहीं मिलता, तो भी मैं हमेशा प्रयास करती क्योंकि जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया है। सिंगर ने कहा, “जैसे कोई पीठ पर थपथपी देता है कि आप आगे बढ़िए, हम आपके साथ हैं। अब और स्पीड से भागूंगी और क्रिएटिवली काम करूंगी।”
सिंगर ने इस दौरान अपनी सुरीली आवाज में मीठा सा गीत भी सुनाया और बताया कि आगे दर्शकों को उनके छठ के बहुत सारे गाने सुनने को मिलेंगे।

मैं वर्षों से कोशिश कर रही हूं
Kalpana Patowary : गंगा स्नान और सौर ऊर्जा स्क्रीनिंग पर बात करते हुए सिंगर ने कहा कि मैं लगातार वर्षों से कोशिश कर रही हूं कि बिहार के गौरवमय इतिहास, अलग-अलग पॉजिटिविटी और बहुत सारी सांस्कृतिक बातों की बात करूं, जैसे चंपारण सत्याग्रह की बात करूं। उस पर ग्लोबली सोचने की जरूरत है। हम सिर्फ लोकल होकर नहीं सोचेंगे। उसके लिए चाहे चंपारण सत्याग्रह हो, चाहे सौर ऊर्जा हो, जिसमें सौर ऊर्जा के साथ बच्चों को जोड़कर मैंने आपके सामने रखा है।
ज्ञात हो कि भोजपुरी की लेजेंड्री सिंगर कल्पना पटवारी ने भोजपुरी और हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने दिए हैं, जिन्हें आज भी पूरे मन से सुना जाता है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







