'एन पी एन लाइव'

Iran Israel War : अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बाद ईरान ने किया इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला

SHARE:

Iran Israel War

तेल अवीव। Iran Israel War : अमेरिका की एयर स्ट्राइक के बाद इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आइडीएफ) ने पुष्टि की है कि ईरान ने रविवार सुबह इजरायल पर 30 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। इन हमलों में करीब 16 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) के अनुसार इन मिसाइल हमलों में दो बच्चे भी मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तेल अवीव के इचिलोव मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।

इजरायली मीडिया ने धमाकों की जानकारी दी

Iran Israel War : इजरायली मीडिया ने सेंट्रल इजरायल में धमाकों की जानकारी दी है। यहां कई शहरों में सिविल डिफेंस टीम और आपातकालीन सेवाएं तैनात की गई हैं। कई क्षेत्रों में इमारतों पर हमला किया गया है, लेकिन हताहतों या बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की पूरी जानकारी अभी तक नहीं मिली।

अमेरिका ने भारतीय समय के अनुसार रविवार सुबह 4.30 बजे ईरान की तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर हमला किया, जिसके बाद ईरान की यह जवाबी कार्रवाई देखी गई है।

ईरान के हमलों में तेल अवीव, हाइफा और यरुशलम सहित कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाया गया है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार तेल अवीव और हाइफा में कई विस्फोट सुने गए। इस दौरान इजरायल डिफेंस सिस्टम ने आने वाले प्रोजेक्टाइल को रोकने की कोशिश की।

आईडीएफ ने एक बयान में कहा, “इजरायली सेना ने इजरायल की ओर जाने वाली ईरानी मिसाइलों की एक और सीरीज का पता लगाया है।”

हमले के स्थान का खुलासा न करने को कहा

Iran Israel War : आइडीएफ ने नागरिकों से सुरक्षा चिंताओं के कारण सोशल मीडिया पर इसकी फुटेज शेयर ना करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही हमले वाले स्थानों का खुलासा करने से भी बचने को कहा है।

ईरान के साथ संघर्ष के बीच राजधानी यरुशलम समेत देश के बड़े हिस्सों में हवाई हमले के सायरन एक्टिव किए गए हैं।

Iran Israel War : इस बीच देश के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय ने बताया है कि जॉर्डन ने भी अपने सभी सरकारी कार्यालयों में एयर रेड सायरन एक्टिवेट कर दिए हैं। भले ही जॉर्डन पर कोई हमला नहीं हुआ है, लेकिन यहां सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।—आइएएनएस

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई