नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। Indian Motel : अमेरिका के पिट्सबर्ग में भारतीय मूल के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपित को पकड़ने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। एक पुलिस अधिकारी को गोली लगी। हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपित स्टेनली को गिरफ्तार कर लिया।
घटना शुक्रवार दोपहर की है। मोटेल के मालिक राकेश एहागाबन को बिल्कुल नजदीक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।
रॉबिन्सन टाउनशिप में मोटल चलाते थे
Indian Motel : राकेश की उम्र 51 साल थी और वह रॉबिन्सन टाउनशिप में मोटल चलाते थे। स्टेनली यूजीन (37) ने राकेश के सिर पर गोली मारी। दरअसल, स्टेनली का एक महिला के साथ मोटेल की पार्किंग को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इस दौरान राकेश बाहर आए और आरोपित से पूछा कि ‘क्या तुम ठीक हो, दोस्त?’
यह सुनते ही स्टेनली ने राकेश के सिर में गोली मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। अमेरिकी पुलिस की ओर से साझा जानकारी के अनुसार आरोपित, महिला और एक बच्चे के साथ करीब दो हफ्ते से पिट्सबर्ग के मोटल में रह रहा था।
साथ वाली महिला को भी मारी गोली
Indian Motel : पुलिस के अनुसार राकेश को गोली मारने से पहले आरोपित ने अपने साथ वाली महिला को भी गोली मारी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला काले रंग की सेडान में एक बच्चे के साथ बैठी थी, तभी हमलावर ने उसकी गर्दन पर गोली चला दी।
गोली लगने के बाद घायल महिला दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) डिक कर्निक टायर एंड ऑटो सर्विस सेंटर पहुंची। वहां से पुलिस ने उसे रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भारतीयों पर लगतार हो रहे हमले
Indian Motel : 4 अक्टूबर को हैदराबाद के भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोल की टेक्सास में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह गैस स्टेशन पर पार्ट टाइम काम करते थे और टेक्सास में ही डेंटल सर्जरी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे थे।
इसी तरह सितंबर के महीने में एक मामला सामने आया था, जब टेक्सास में पत्नी और बेटे के सामने भारतीय मूल के मोटेल मैनेजर चंद्र मौली ‘बॉब’ का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। आरोपित और चंद्र मौली के बीच वॉशिंग मशीन को लेकर बहस हो गई थी।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







