'एन पी एन लाइव'

Hotels : दिल्ली में होटल, रेस्तरां को पुलिस से नहीं लेनी होगी एनओसी, व्यापारियों ने किया स्वागत

SHARE:

नई दिल्ली। Hotels : रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार की तरफ से व्यापार को सुगम बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए। इसके अंतर्गत होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस और डिस्कोथेक्स को अब दिल्ली पुलिस से एनओसी लेने की अनिवार्यता से छूट दी गई है। दिल्ली सरकार के इस फैसले का होटल उद्योग से जुड़े लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद गेस्ट हाउस ओनर्स एसोसिएशन और पहाड़गंज होटल एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम नई दिल्ली के होटल नोवोटेल, पहाड़गंज में संपन्न हुआ, जिसमें होटल व्यवसायियों ने दिल्ली सरकार और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

नए जोश के साथ बढ़ेगा व्यवसाय

Hotels : समारोह में कई प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी, स्थानीय व्यापार संघों के प्रतिनिधि और प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयोजकों ने कहा कि यह निर्णय खासकर उन इलाकों के लिए बड़ी राहत है जहां पर्यटन और आतिथ्य उद्योग जीविका का मुख्य आधार हैं। पहाड़गंज जैसे क्षेत्र, जहां सैकड़ों छोटे गेस्ट हाउस और होटल वर्षों से संचालित हो रहे हैं, अब नए जोश के साथ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगे।

ईज ऑफ डूइंग

Hotels : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “पीएम मोदी के दिए गए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मंत्र को साकार करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है जिससे आम जनता को राहत मिले और उन्हें अपने कामकाज में आसानी हो। यह जो मंत्र हमें आदर स्वरूप मिला है, पीएम मोदी के द्वारा दिया गया है। उसका लाभ दिल्ली की जनता को मिले, यही हमारा उद्देश्य है। हम हर प्लेटफॉर्म पर ऐसे फैसले ले रहे हैं जिससे जनता को सुकून मिले और दिल्ली व्यापार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सके। सरकार जन सुविधा और व्यवसायिक सुगमता दोनों को प्राथमिकता दे रही है।”

उल्लेखनीय है कि होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस और डिस्कोथेक को दिल्ली पुलिस से एनओसी लेने की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला व्यापार के लिए और अधिक अनुकूल वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई