
निवेदिता झा, नयी दिल्ली। Health : अमरूद एक पौष्टिक ओर औषधीय फल है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व और यौगिक होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में हमारी मदद करते हैं। अमरूद में विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और रोगों से लड़ने में मदद करता है।
अमरूद में पाया जाने वाला विटामिन ए हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही त्वचा को भी स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है।
फोलेट ( विटामिन बी 9) जो गर्भावस्था के समय भ्रूण के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ ही आयरन और मैग्नीशियम भी अमरूद में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं।
कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट
अमरूद में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। जिसमें शामिल है क्वेरसेटिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो कैंसर कोशिकाओं को रोकने में हमारी मदद करता है। इसी प्रकार लाइकोपिन और एंथोसायनिन भी ऐसे एंटीऑक्सीडेंट हैं जो हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार है। अमरूद में फाइबर भी पाया जाता है जो पाचन तंत्र को ठीक रखता है।

तनाव कम करने वाले गुण
अमरूद को ताजा फल के रूप मे भी सेवन किया जा सकता है। इसे सलाद के साथ भी लिया जा सकता है।इसका जूस भी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। अमरूद में तनाव कम करने वाले कई गुण होते हैं, खासकर विटामिन सी और मैग्नीशियम। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है जो तनाव वाले हार्मोन को कम करने में मदद करता है, जबकि मैग्नीशियम मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को आराम देता है। जिससे तनाव कम होता है।
Author: Nivedita Jha
Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.







