'एन पी एन लाइव'

Gold prices : सोने की कीमतें 97,000 रुपये के ऊपर कायम, चांदी भी 1.06 लाख रुपये प्रति किलो के पार

SHARE:

नई दिल्ली। Gold prices : सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को मामूली तेजी देखने को मिली और 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 97,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमत 1.06 लाख रुपये प्रति किलो के पार बनी हुई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 50 रुपये बढ़कर 97,480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि मंगलवार को 97,430 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 89,292 रुपये हो गई है, जो कि पहले 89,246 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 73,110 रुपये हो गया है, जो कि पहले 73,073 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

आईबीजेए द्वारा दिन में दो बार-सुबह और शाम सोने की कीमतें जारी की जाती हैं।

चांदी की कीमत में मामूली गिरावट

Gold prices :  सोने के उलट चांदी की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में चांदी की कीमत 275 रुपये कम होकर 1,06,688 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,06,963 रुपये प्रति किलो थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक सोना 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,351.72 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 36.21 डॉलर प्रति औंस पर थी।

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपये से 21,318 रुपये या 27.99 प्रतिशत बढ़कर 97,480 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपये प्रति किलो से 20,671 रुपये या 24.03 प्रतिशत बढ़कर 1,06,688 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है।

रुपये में हल्की कमजोरी

Gold prices :  इसके अतिरिक्त रुपये में आज हल्की कमजोरी देखी गई और यह डॉलर के मुकाबले 0.19 प्रतिशत गिरकर 85.71 रुपये पर पहुंच गया।

घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा

Gold prices :  एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा, “डॉलर इंडेक्स में 96.50 के करीब मजबूती आने और कच्चे तेल से समर्थन मिलने से डॉलर के मुकाबले रुपया 0.19 प्रतिशत कमजोर होकर 85.71 पर कारोबार कर रहा है, जिससे घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ रहा है। इसके अलावा, घरेलू पूंजी बाजारों में कमजोरी ने रुपये की गिरावट में योगदान दिया। बाजार का ध्यान अब इस सप्ताह जारी होने वाले प्रमुख अमेरिकी डेटा पर है, जिसमें गैर-कृषि पेरोल, बेरोजगारी दर और एडीपी रोजगार डेटा शामिल हैं, जो संभवतः डॉलर की चाल को तय करेंगे। डॉलर के मुकाबले रुपये के 85.20 से 85.85 के बीच कारोबार करने की उम्मीद है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई