Georgia Shooting Incident : भारतीय दूतावास ने जताया शोक
अटलांटा, 24 जनवरी। Georgia Shooting Incident: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में हुई एक दिल दहला देने वाली गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। इस घटना पर अटलांटा स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।
भारतीय दूतावास की संवेदना
Georgia Shooting Incident: भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “हम जॉर्जिया में हुई गोलीबारी की घटना से अत्यंत दुखी हैं। यह घटना कथित तौर पर पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें एक भारतीय नागरिक की भी जान गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है।”
तड़के मिली गोलीबारी की सूचना
Georgia Shooting Incident: अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को सुबह करीब 2:30 बजे ब्रूक आइवी कोर्ट इलाके में गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को घर के अंदर चार लोग गंभीर रूप से घायल मिले, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सभी ने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में इसे घरेलू विवाद का मामला माना जा रहा है।
बच्चों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Georgia Shooting Incident: गोलीबारी के वक्त घर के अंदर तीन छोटे बच्चे मौजूद थे। जान बचाने के लिए बच्चों ने खुद को एक अलमारी में बंद कर लिया। उन्हीं में से एक बच्चे ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। आशंका थी कि आरोपित घर में ही छिपा हो सकता है, जिसके चलते पुलिस ने के-9 यूनिट की मदद से तलाशी अभियान चलाया।
जंगल से दबोचा गया आरोपित
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एक पुलिस कुत्ते ने संदिग्ध का पता पास के जंगल में लगाया, जहां से उसे हिरासत में ले लिया गया। घटना में बच्चों को कोई चोट नहीं आई और बाद में उन्हें परिवार के एक सदस्य की देखरेख में सौंप दिया गया।
कौन था आरोपित, कौन बने शिकार
Georgia Shooting Incident: पुलिस ने आरोपित की पहचान 51 वर्षीय विजय कुमार (निवासी: अटलांटा) के रूप में की है। वहीं, मृतकों में उनकी 43 वर्षीय पत्नी मीमू डोगरा, 33 वर्षीय गौरव कुमार, 37 वर्षीय निधि चंदर और 38 वर्षीय हरीश चंदर शामिल हैं। सभी पीड़ित लॉरेंसविले के रहने वाले थे।
बहस से शुरू हुई, हत्या तक पहुंची बात
पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर विजय कुमार और उनकी पत्नी मीमू डोगरा के बीच अटलांटा स्थित उनके घर पर बहस हुई थी। इसके बाद दंपती अपने 12 वर्षीय बच्चे के साथ ब्रूक आइवी कोर्ट स्थित घर पहुंचे, जहां यह भयावह गोलीबारी की घटना हुई।







